फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Complaint against film actor Randeep Hooda to SP of Hisar for telling objectionable jokes on BSP Leader Mayawati

हरियाणा: बसपा सुप्रीमो मायावती पर सुनाया अश्लील जोक, अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Thu, 27 May 2021 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 May 2021 04:06 PM IST
सार

हिसार के अधिवक्ता मलकीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को रणदीप हुड्डा के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन
Complaint against film actor Randeep Hooda to SP of Hisar for telling objectionable jokes on BSP Leader Mayawati
Randeep Hooda - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ गुरुवार को हिसार के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी गई। मामला बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष बहन मायावती के बारे में एक टॉक शो के दौरान अश्लील ,नस्लवादी व आपत्तिजनक जोक सुनाने का है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अधिवक्ता मलकीत सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रणदीप हुड्डा ने एक टॉक शो के दौरान अनुसूचित जाति की सर्वमान्य नेता व बसपा प्रमुख मायावती के बारे में अश्लील, आपत्तिजनक, जातिवादी ,महिला विरोधी व नस्लवादी टिप्पणी करते हुए एक जोक सुनाया जो बेहद अश्लील था।  इस जोक में उक्त अभिनेता ने अनुसूचित जाति नेता मायावती का नाम लेकर अंग्रेजी भाषा में जोक सुनाया, जिसे सोशल मीडिया व टीवी पर पूरी दुनिया में देखा गया तथा पूरी दुनिया में मौजूद करोड़ों अनुसूचित जाति के समाज के लोगों की भावनाएं इससे आहत हुई हैं।
विज्ञापन



इस अभिनेता ने जानबूझकर पूरे अजा समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायतकर्ता ने एसपी से उक्त अभिनेता के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की है तथा अपनी शिकायत के साथ उक्त वीडियो की सीडी भी एसपी को प्रस्तुत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ नेशनल अलायंस फॉर शेड्यूल क्लास हयूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन की शिकायत पर थाना शहर हांसी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता ने इंस्टाग्राम की एक वल्गर सोसायटी नाम के चैनल पर एक वीडियो डाला था। इसमें वे कह रही थी कि उन्हें यूट्यूब पर आना है तथा वे अच्छा दिखना चाहती हैं। उन.... जैसा नहीं दिखना चाहती तथा यह कहकर मुनमुन दत्ता ने अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ एक अपमानजनक टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed