{"_id":"683c8df6771bc040eb0d7d77","slug":"compensation-scam-cm-flying-had-completed-the-investigation-two-years-ago-the-case-has-now-been-registered-hisar-news-c-21-1-hsr1024-638711-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुआवजा घोटाला...सीएम फ्लाइंग ने दो साल पहले पूरी कर ली थी जांच, अब दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुआवजा घोटाला...सीएम फ्लाइंग ने दो साल पहले पूरी कर ली थी जांच, अब दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
फतेहाबाद के तत्कालीन तहसीलदार रण विजय कांग्रेस नेता अजय यादव के साथ। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। किसानों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद गांव बड़ोपल में फसल खरीफ मुआवजा राशि किसानों को न देकर अपने करीबियों और रिश्तेदारों के खाते में डलवाने के मामले में जांच पूरी होने के दो साल बाद अब शिकायत दर्ज कराई गई है। पगड़ी संभाल जट्टा और दूसरे किसान संगठनों की ओर सीएम से मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की जांच कराए जाने की मांग के बाद पुरानी जांच के आधार पर ही सीएम फ्लाइंग की ओर से तत्कालीन पटवारी, कानूनगो और तत्कालीन तहसीलदार रणविजय समेत 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीएम फ्लाइंग के द्वारा करीब 2 वर्ष पहले इस मामले की जांच गांव में जाकर की गई थी। टीम ने जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी। लेकिन दो वर्ष तक इस मामले का संज्ञान नहीं लिया गया। अब 31 मई को इस मामले में सीएम फ्लाइंग हिसार के इंस्पेक्टर राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
सीएम फ्लाइंग ने जब तहसील कार्यालय फतेहाबाद व संबंधित बैंकों से प्राप्त किए गए रिकार्ड की जांच की तो सामने आया कि जिला फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 की क्षतिपूर्ति हेतु वर्ष 2022 में राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित करने हेतु कुल 4 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि तहसीलदार फतेहाबाद के बैंक खाता में जारी हुई थी। वर्ष 2021 में अत्यधिक वर्षा से जलभराव के कारण गांव बड़ोपल में कुल 4475 एकड़ कृषि भूमि में फसल खराब हुई थी, जिसमें से कुल 3696 एकड़ कृषि भूमि की कुल 3,51,18,895 रुपये की मुआवजा राशि वर्ष 2022 में तहसीलदार फतेहाबाद के उपरोक्त बैंक खाता से किसानों के बैंक खातों में वितरित हुई थी तथा 73,81,105 रुपये की राशि तहसीलदार फतेहाबाद द्वारा वापस भेज दी गई थी।
पटवारी के सहायकों ने तैयार की सूची
खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 की क्षतिपूर्ति हेतु वर्ष 2022 में प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरित करने हेतु राजेंद्र सिंह पटवारी ने पुराना बस अड्डा फतेहाबाद के समीप अपने निजी कार्यालय में अपने निजी सहायकों कमलजीत व सुंदर उर्फ बिल्ला से किसानों की मुआवजा वितरण सूचियां तैयार करवाई गई थी।
विज्ञापन
ऐसे हुआ राशि का गबन
गांव बड़ोपल की वर्ष 2022 की मुआवजा वितरण सूची के क्रम संख्या 1919 पर दर्ज राजेंद्र प्रसाद पटवारी के निजी सहायक सुंदर उर्फ बिल्ला के बैंक खाता में 18 अगस्त 2022 को 40,500 रुपये की राशि जारी की गई है। क्रम संख्या 1791 पर दर्ज मनीराम पुत्र सहीराम पुत्र रामसुख सुंदर उर्फ बिल्ला के खाता में 22 जुलाई 2022 को 15,319 रुपये की राशि जारी की गई है। जबकि एपीआर खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 गांव बड़ोपल के अनुसार सुंदर को कुल 17,375 रुपये की मुआवजा राशि जारी की जानी थी, परंतु सुंदर उपरोक्त को 38,444 रुपये की अधिक मुआवजा राशि जारी की गई है।
सूची नंबर 1273 पर रवि पुत्र चंद पुत्र रामकुमार का नाम अंकित है। परंतु बैंक खाता में सुरजीत पुत्र अन्तर सिंह का है जिसमें दिनांक 27 मई 2022 को 45,500 रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है जबकि सुरजीत को कुल 12,033 रुपये मुआवजा राशि जारी की जानी थी। सुरजीत के बैंक खाते में 33,467 रुपये अधिक मुआवजा राशि जारी की गई है।
दोस्तों व जानकारोंं के खातो में डाली राशि
किसान का नाम राम सिंह पुत्र छबीलदास पुत्र लालू अंकित है जबकि बैंक खाता में कमलजीत वासी ढाणी मियां खान का अंकित है। कमलजीत के इस बैंक खाता संख्या में 15 दिसंबर 2022 को 40,010 रुपये मुआवजा राशि जारी की गई है। सूची नंबर 1968 पर दर्ज कमलजीत के जानकार राजपाल के बैंक खाता में दिनांक 15 दिसंबर 2022 को 35,700 रुपये व 27 मई 2022 को 42,910 रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है। क्रम संख्या 1969 पर दर्ज कमलजीत की जानकार सुमन के पंजाब नेशनल बैंक खाता में 15 दिसंबर 2022 को 47,100 रुपये मुआवजा राशि जारी की गई है। क्रम संख्या 1126 पर दर्ज कमलजीत के दोस्त राहुल के खाता संख्या में दिनांक 30 अप्रैल 2022 को 46,700 रुपये व क्रम संख्या 1333 पर दर्ज राहुल के खाता संख्या में 27 मई 2022 को 38,910 रुपये अवैध मुआवजा राशि जारी की गई है, जबकि कमलजीत, राजपाल, सुमन व राहुल का नाम गांव बड़ोपल की एपीआर खराबा फसल खरीफ वर्ष 2021 में नाम दर्ज नहीं पाया गया है।
-- --
किसानों ने बार-बार किया प्रदर्शन
बार-बार किसान संगठनों के द्वारा किए गए प्रदर्शन बड़ोपल के किसानों ने वर्ष 2021 में फसल खराबे की राशि कम मिलने की शिकायत कई बार प्रशासन से की। किसान संगठनों के द्वारा प्रशासन को मांग पत्र भी सौंप गए। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन की ओर से कुछ दिन पहले ही इस मामले को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया गया था। मुख्यमंत्री व उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी दिया गया। जिसके बाद जाकर अब प्रशासन ने इस मामले में सुध ली है और मुआवजा राशि का गबन करने वालों पर शिकंजा कसा गया है।
-- -- -- -- -- -- --
इस तरह की गई गड़बड़ी
क्र.स. 1629 पर दर्ज जगदीश पुत्र ख्याली के सामने सुशील पुत्र जगदीश के बैंक खाता संख्या में दिनांक 24 जून 2022 को 40,635 रुपये, 17 मार्च 2022 को 42,500 रुपये, 2 जुलाई 2022 को 28,500 रुपये की अवैध मुआवजा राशि जारी की गई है।
क्र.स. 565 पर दर्ज महेंद्र पुत्र रामकुमार वासी बड़ोपल को 22,244/-रूपये मुआवजा राशि जारी की जानी थी, जबकि मुआवजा वितरण सूची महेंद्र को 19 मार्च 2022 को 47,444 रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई।
क्र.स. 2064, 2044, 1773 पर दर्ज दीपेंद्र पुत्र धर्मपाल वासी काजल हेड़ी के बैंक खाते में 15 दिसंबर 2022 को 40,190 रुपये व 41,800 रुपये व 22 जुलाई 2022 को 43,809 रुपये की अवैध मुआवजा राशि जारी की गई।
क्र.स. 1364 पर दर्ज महाबीर निवासी खाराखेड़ी का मुआवजा राशि सूची में नाम ही नही था। लेकिन महाबीर के बैंक खाते में 24 जून 2022 को 45,250 रुपये की अवैध मुआवजा राशि जारी की गई।
क्र.स. 1365 पर दर्ज संतरो देवी पत्नी कालू राम निवासी बड़ोपल का मुआवजा सूची में नाम नहीं है, लेकिन उसके बैंक खाते में 24 जून 2022 को 46,192 रुपये जारी कर दिए।
क्र.सं. 1366 पर दर्ज चंद्रमोहन निवासी बड़ोपल का मुआवजा राशि में नाम नहीं, लेकिन उसके खाते में 24 जून 2022 को 46192 रुपये की अवैध मुआवजा राशि जारी की गई है।
क्र.स. 1367 पर दर्ज रामनिवास निवासी खाराखेड़ी का मुआवजा राशि सूची में नाम नहीं लेकिन उसके बैंक खाते में 46,280 रुपये की अवैध मुआवजा राशि जारी की गई।
क्र.स. 579 पर दर्ज किसान शेर िसंह निवासी बड़ोपल की 10 एकड़ कृषि भूमि का बीमा है, फिर भी उसे 21 मार्च 2022 को 47,500 रुपये की अवैध मुआवजा राशि जारी की गई।
क्र.स. 580 पर दर्ज शेर सिंह की बहन भतेरी को 17,487 रुपये जारी की जानी थी, लेकिन उसे 42,045 रुपये मुआवजा राशि जारी की गई।
क्र. स. 581 पर दर्ज शेर सिंह की बहन सुमन को 17,487 रुपये मुआवजा राशि जारी की जानी थी, लेकिन उसे 47,487 रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है।