फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Community hall being constructed at a cost of Rs 5.18 crore, 30 percent work completed

Hisar News: 5.18 करोड़ की लागत से बन रहा सामुदायिक भवन, 30 प्रतिशत काम पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Community hall being constructed at a cost of Rs 5.18 crore, 30 percent work completed
हांसी। सेक्टर-6 पार्ट वन में नए सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य 5.18 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यह भवन दो मंजिल का होगा और आधुनिक डिजाइन के साथ पूरी तरह वातानुकूलित बनाया जाएगा। नए सामुदायिक भवन के बनने से अनाज मंडी, सेक्टर छह, मुलतान कॉलोनी, सेक्टर छह पार्ट टू और सेक्टर पांच के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

भवन निर्माण बीते वर्ष शुरू हुआ था और इसके लिए हिसार की एक फर्म को टेंडर दिया गया है। भवन में फर्श पर मार्बल और पीवीसी शीट के माध्यम से सुंदरता बढ़ाई जाएगी। यह नया भवन नगर परिषद के अधीन होगा जबकि पुराना सामुदायिक केंद्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बनाया गया था और 15 से 20 साल पुराना है। नया भवन पुराने भवन के पीछे खाली जगह में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में सामुदायिक भवनों की ये है स्थिति :
शहर में पहले से तीन सामुदायिक भवन हैं। पुरानी कचहरी चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर पहला बाबा बंदा बहादुर सामुदायिक भवन लीज पर दिया गया है। वार्ड 24 में दूसरा शहीद मदन लाल ढींगड़ा सामुदायिक भवन बनकर तैयार है जबकि तीसरा भवन मॉडल टाउन में निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद मदन लाल ढींगड़ा भवन लीज पर उपलब्ध :
वार्ड 24 का शहीद मदन लाल ढींगड़ा सामुदायिक भवन 75 लाख रुपये की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार और पार्किंग क्षेत्र तैयार कर लिया गया है। नगर परिषद इसे किसी कंपनी को तीन वर्ष के लिए लीज पर देने की योजना बना रही है। लीज पर लेने वाली कंपनी को भवन की देखरेख करनी होगी और सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।
:::::::::::::::::::

शहर के विकास के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। सेक्टर छह में नए सामुदायिक भवन का निर्माण जारी है। - विक्की कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed