{"_id":"6733a040d68237140b0f44c2","slug":"community-center-to-be-built-in-sector-6-at-a-cost-of-rs-5-crore-hisar-news-c-21-hsr1005-503694-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 6 में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 6 में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
हांसी। शहर में जल्द ही सेक्टर-6 में नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होगा। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर लगा दिया है। इस सामुदायिक केंद्र पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
हालांकि सेक्टर छह में एक सामुदायिक केंद्र पहले से बना हुआ है। यह सामुदायिक केंद्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से बनाया गया था जो 15 से 20 साल पुराना है। अब यह नगर परिषद के अधीन आ गया है। नया सामुदायिक केंद्र इस केंद्र के पीछे पड़ी खाली जगह में बनाया जाएगा। इसके लिए परिषद ने बीते वर्ष पैमाइश की थी। साथ ही डिजाइन तैयार किया गया था। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए परिषद की तरफ से टेंडर लगाया जा चुका है। आगामी दिनों में टेंडर खोला जाएगा। उसके बाद किसी एक एजेंसी को निर्माण करने का जिम्मा दिया जाएगा। यह सामुदायिक केंद्र शहर का चौथा केंद्र होगा।
इसमें एक पुरानी कचहरी चौक के समीप बाबा बंदा बहादुर सामुदायिक केंद्र है। जिसका आमजन लाभ उठा रहे हैं। इसे हिसार की एक कंपनी को लीज पर दिया गया है। वहीं दूसरा सामुदायिक केंद्र वार्ड 24 में है। इसका निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी नगर परिषद ने इसे टेकओवर नहीं किया है। वहीं तीसरा सामुदायिक केंद्र निर्माणाधीन है। यह केंद्र मॉडल टाउन में काली देवी चौक के समीप बूस्टिंग स्टेशन की जमीन पर बनाया जा रहा है। बीते महीने ही विधायक विनोद भयाना ने इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था।