फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Community center of Sector-13 will be reserved in the name of woman

महिला के नाम पर आरक्षित होगा सेक्टर-13 का सामुदायिक केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Community center of Sector-13 will be reserved in the name of woman
सेक्टर 13 के सामुदायिक केंद्र में महिलाओं से बातचीत करते निगमायुक्त अशोक गर्ग। साथ में पार्षद अमि - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के सेक्टर-13 स्थित सामुदायिक केंद्र को महिला के नाम पर आरक्षित करने को लेकर मंगलवार को निगमायुक्त अशोक गर्ग ने महिलाओं से सुझाव मांगे। महिलाओं ने निगम प्रशासन की इस पहल पर अपनी सहमति जताई। साथ ही यह फैसला हुआ कि सामुदायिक केंद्र के रखरखाव का जिम्मा महिलाओं का ही होगा। इसके साथ ही महिलाओं की एक एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया गया, जो नियम-शर्तों को फाइनल कर अपनी रिपोर्ट निगम प्रशासन पर सौंपेगी। इस रिपोर्ट पर निगम प्रशासन अपनी फाइनल मुहर लगाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले निगमायुक्त अशोक गर्ग के सामने सेक्टर-13 की महिलाओं ने सामुदायिक केंद्र में जिम, बास्केटबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस व अन्य इनडोर गेम की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। साथ ही सामुदायिक केंद्र के नीचे के हॉल को शहर की महिलाओं के संगठनों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए रखा जाए, जिसमे वह योग शिविर, मोटीवेशनल सेमिनार, सत्संग कीर्तन व अन्य कार्यक्रम कर सके। इस मौके पर विनीता मेहता, आरती ठाकुर, शालिनी अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, विधि केड़िया, कनिका चौधरी, चन्द्र छाबड़ा, सरोज गर्ग ,शीतल पूनिया, मीनू सिंगला, रीना संयम, रिम्पी मौजूद रही।
विज्ञापन

पार्षद ने सीनियर सिटीजन क्लब की भी रखी मांग
इस दौरान वार्ड के पार्षद अमित ग्रोवर ने वार्ड में एक सीनियर सिटीजन क्लब की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि सेक्टर 16-17 में शहीद भगत सिंह पार्क के साथ पड़ा खाली भवन इस क्लब के लिए उपयुक्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed