फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Commotion over medical certificates in the civil hospital, doctors surrounded in the ophthalmologist's OPD

Hisar News: नागरिक अस्पताल में मेडिकल प्रमाणपत्र के लिए हंगामा, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में चिकित्सकों को घेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Commotion over medical certificates in the civil hospital, doctors surrounded in the ophthalmologist's OPD
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने आए युवाओं ने हंगामा कर दिया। स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब युवाओं ने नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में चिकित्सकों को घेर लिया। हालात संभालने के लिए चिकित्सकों को डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद युवाओं को शांत कराया गया और लाइन में लगवाकर मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय ने बताया कि सुबह से ही मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवाओं की लंबी कतार ओपीडी के बाहर लगी थी। ओपीडी में उनके अलावा डॉ. कल्पना, डॉ. निधि और डॉ. संदीप की ड्यूटी थी। ऑपरेशन के बाद जब वे ओपीडी पहुंचे तो भीड़ अधिक हो चुकी थी। युवाओं को लाइन में रहकर जांच कराने को कहा गया, लेकिन वे हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

डॉ. विजय ने बताया कि मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ-साथ मरीजों की नियमित जांच भी करनी होती है, जिससे मरीजों को भी परेशानी हुई। कई बार समझाने के बावजूद युवा नहीं माने। अंत में पुलिस बुलाकर स्थिति नियंत्रित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस, नौकरी व अन्य कार्यों के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर अस्पताल में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed