फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Common people and shopkeepers troubled by pile of garbage in old vegetable market

Hisar News: पुरानी सब्जी मंडी में लगे कचरे के ढेर से आमजन व दुकानदार परेशान

Mon, 29 Jan 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 29 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Common people and shopkeepers troubled by pile of garbage in old vegetable market
हांसी में फैला कचरा और मुंह मारते बेसहारा पशु।
हांसी। सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने के बाद पुरानी सब्जी मंडी में कचरे के ढेर लग गए हैं, जिस कारण आमजन व दुकानदारों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो साल के पहले पुरानी सब्जी मंडी को लघु सचिवालय के पास स्थानांतरित कर दिया गया था। इस कारण पुरानी मंडी की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहा।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी जाने वाले लोगों को कचरे की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिन दुकानदारों ने यहां पर रेहड़ी लगवा रखी है, उन्हें भी आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। क्योंकि दुर्गंध के कारण ग्राहक यहां पर नहीं रुकते। प्रशासन की ओर से एक बार यहां पर सफाई करवाई गई थी ताकि रेहड़ियों को मंडी में शिफ्ट करवाया जा सके और उमरा गेट पर जाम की स्थिति न हो। मगर रेहड़ियों को शिफ्ट कराने में प्रशासन नाकाम रहा।
विज्ञापन

कृष्ण एलावादी ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी के बाहर काफी समय से फलों की रेहड़ी लगती आ रही हैं। लेकिन कचरे के कारण अब यहां पर ग्राहक नहीं आते। पहले सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं थी, अब कचरे के ढेर के कारण यहां पर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जब भी कोई ग्राहक रेहड़ी पर सब्जी व फल लेने आता हैं तो ये पशु उसके पीछे पड़ जाते हैं, जिसके कारण लोग घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी के बाहर 20 साल से दुकान करने वाले श्रवण ने बताया कि वह मुख्य द्वार के किनारे फलों की रेहड़ी लगाता है। पास ही कचरे का ढेर लगा पड़ा है, पहले ऐसी स्थिति कभी भी नहीं आती थी। मगर जब से मुख्य द्वार के सामने बने नाले को ऊपर उठाया गया है, तभी से यहां पर पानी इकट्ठा हो जाता है। इस कारण मच्छर भी पनपते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed