फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   college Hisar, 134 A, Exam Hisar, Hisar

फार्म 134ए के तहत तीन जुलाई को दोबारा होगी परीक्षा

Thu, 30 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Thu, 30 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
college Hisar, 134 A, Exam Hisar, Hisar
exam - फोटो : Bureau

फार्म 134ए के तहत एक मई को आयोजित परीक्षा में जो विद्यार्थी परीक्षा में क्वालीफाई नहीं कर पाए तथा जो परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। उन विद्यार्थियों के लिए 3 जुलाई को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि एक मई को जिले में फार्म 134ए के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 2576 विद्यार्थियों ने आवदेन किया था। लेकिन 2403 विद्यार्थियों को ही रोल नंबर जारी किये गए थे। जिनमें से 1876 ने परीक्षा दी थी। जिनमें से कुल 764 विद्यार्थी ही परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफल हो पाए थे।

विज्ञापन


कक्षा 2 से 8 के 1287 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
तीन जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा में कक्षा 2 से 8 के 1287 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। तथा साथ ही कक्षा 9 से 12 के तकरीनब 500 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन


अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों में होगी परीक्षा
फार्म 134ए के दोबारा ली जाने वाली परीक्षा में अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यमों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि एक मई को आयोजित परीक्षा में हिंदी के बच्चों को भी अंग्रेंजी के प्रश्नपत्र थमा दिये गए थे। जिससे अधिकतर बच्चे परीक्षा में असफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्रों को भी मिला मौका
दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में जो छात्र किन्हीं कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए थे। उन छात्रों  को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है। साथ ही परीक्षा में फेल हुए व 55 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी परीक्षा दे सकते है। परीक्षा के लिए एक व दो जुलाई को अपने-अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी से रोल नंबर प्राप्त किये जा सकते है।

पूर्व परीक्षा केंद्रों पर ही होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन एक मई को आयोजित की गई परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी। हालांकि हरजीराम स्कूल की जगह सरकारी गर्ल्स स्कूल में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है।



परीक्षा में अनुपस्थित रहे व फेल हुए छात्रों को 134ए के तहत दोबारा से परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा रहा है। इस बार परीक्षा में प्रश्नपत्रों को लेकर भी कोई समस्या नहीं आएगी।
संतोष हुड्डा, जिला मौलिका शिक्षा अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed