{"_id":"577421a94f1c1b615679abfa","slug":"college-admition-hisar-last-date-admition-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में आवेदन करने का आज आखिरी दिन, दाखिले के लिए मारामारी का दौर जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में आवेदन करने का आज आखिरी दिन, दाखिले के लिए मारामारी का दौर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
college
- फोटो : Bureau
शहर के दोनों कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने व डॉक्यूमेंट जमा करवाने के लिए केवल 30 जून का दिन शेष बचा है जिसके चलते दोनों कॉलेजों में दाखिले के लिए मारमारी हो रही है। वीरवार को भी कॉलेजों में आवेदन करने व डॉक्यूमेंट जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों की लाईने लगने के आसार है।
विज्ञापन
यहां तक कि एसडी महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज से प्रॉस्पेक्टस लेने के बाद मौके पर ही फार्म जमा करवा दिया ताकि वह किसी भी दृष्टि से दाखिले से वंचित न रहे। विद्यार्थियों के पास ऑनलाईन आवेदन करने व डॉक्यूमेंट जमा करवाने के लिए केवल वीरवार तक का समय है। हालांकि अगर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की बात की जाए तो नेहरू कॉलेज में इसकी आखिरी तिथि 15 जुलाई है जबकि एसडी वुमन कॉलेज में 10 जुलाई है। क्योंकि बेचलर कोर्स का परिणाम अभी तक नहीं आया है, इसके चलते इन कोर्स के आवेदन की तिथि लेट रखी गई है। वहीं आवेदन के लिए आखिरी दिन होने के चलते नेहरू कॉलेज में सर्वर डाउन रहा जिसके चलते ऑनलाईन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेहरू कॉलेज में अभी तक कुल 2918 विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन कर चुके है जिसमें 2067 ने अपने डॉक्यूमेंट जमा करवाए है। बीए कोर्स की बात की जाए तो सीटों से लगभग चार गुणा से भी अधिक विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन कर चुके है। वीरवार तक यह संख्या 5 गुणा के करीब पहुंचने के आसार है।
विज्ञापन
बीए में 5 गुणा के करीब आवेदन आने के आसार
बीए में कुल 1768 विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन कर चुके है जिनमें से 1263 डॉक्यूमेंट जमा करवा चुके है। वहीं बीकॉम में 506 विद्यार्थियों ने ऑनलाईन आवेदन किया है जिनमें से 369 ने डॉक्यूमेंट जमा करवाए है। इसी तरह बीएससी में 456 ने आवेदन किया है व 315 ने डॉक्यूमेंट जमा करवाए है। इसके अलावा एमकॉम में 112 ने आवेदन किया है व 68 ने डॉक्यूमेंट जमा करवाए है। बीसीए में 68 ने आवेदन किया है व 52 ने डॉक्यूमेंट जमा करवाए है।
विज्ञापन