फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cold weather wreaks havoc on children, hospitals overcrowded

Hisar News: बच्चों पर सर्दी का सितम, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Sun, 25 Jan 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 25 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cold weather wreaks havoc on children, hospitals overcrowded
जिला नागरिक अस्पताल हिसार के बाल रोग विभाग में बना आईपीडी कक्ष। 
हिसार। बदलते मौसम में सर्दी का असर बच्चों पर भी दिखाई दे रहा है। जुकाम और निमोनिया के कई मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, जिनमें शिशु रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस वजह से बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

बच्चों का इलाज तीन अलग-अलग कमरों में किया जा रहा है। सबसे गंभीर हालत वाले बच्चों को एनआईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, आईपीडी कक्ष में अधिक देखभाल की जरूरत वाले बच्चों को छोटे वातानुकूलित कमरे में रखा गया है और सामान्य बीमार व कुपोषित बच्चों को बड़े कमरे में रखा गया है।
विज्ञापन

मिलगेट निवासी माया ने बताया कि वह कैमरी की नीतू की बुआ हैं। नीतू के बच्चे का जन्म 19 दिन पहले हुआ था, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे घर नहीं ले जाया जा सका। इसी वजह से बच्चे का नामकरण अब जन्म के 21 दिन बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. रीना जैन ने बताया कि हर वार्ड में बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए उचित व्यवस्था की गई है। बच्चा वार्ड को रंग-बिरंगी चित्रकारी और पर्दों से सजाया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए टीवी पर कार्टून चैनल भी लगाए गए हैं।





मरम्मत के कारण बंद है शौचालय
हिसार। आजकल महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक चिकित्सालय के बाल रोग विभाग के पास स्थित शौचालय की आजकल मरम्मत की जा रही है। इस कारण शौचालय को बंद किया गया है। इसके आसपास दो जगह पर पर्चा लगाकर इसके खराब होने की जानकारी दी गई है। इसके बावजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को अधिक दूरी पर बने दूसरे शौचालय में जाना पड़ रहा है। इससे परेशान सातरोड निवासी सोनम, तलवंडी राणा के रमेश, धान्सू के प्रताप सिंह आदि तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed