{"_id":"692961085d1d4b547f0fac29","slug":"cold-weather-in-haryana-low-temperature-in-kaithal-2025-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather News: हरियाणा का यह शहर रहा सबसे ठंडा, आज से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, जानें कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: हरियाणा का यह शहर रहा सबसे ठंडा, आज से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, जानें कैसा रहेगा मौसम
Fri, 28 Nov 2025 02:15 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:15 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
हरियाणा में बढ़ रही ठंड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही कैथल की रात प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। यह इस सीजन का अब तक सबसे कम तापमान भी है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पड़ रहा है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख कर रही हैं। इसके असर से तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है लेकिन रात के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। खास बात यह है कि प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं दिन के तापमान में कहीं मामूली बढ़ोतरी तो कहीं गिरावट आई।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। शनिवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और फिर से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख करेंगी, जिनके असर से तापमान में दोबारा गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना है। चूंकि अभी वातावरण में नमी नहीं है तो पाला जमने की स्थिति भी आ सकती है।
ये रहा न्यूनतम तापमान
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा रात व दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। शनिवार को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और फिर से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ रुख करेंगी, जिनके असर से तापमान में दोबारा गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना है। चूंकि अभी वातावरण में नमी नहीं है तो पाला जमने की स्थिति भी आ सकती है।
ये रहा न्यूनतम तापमान
- अंबाला-9.8
- हिसार-5.7
- करनाल-7.0
- रोहतक-8.0
- भिवानी-8.0
- सिरसा-6.0
- फरीदाबाद-8.7
- गुरुग्राम-7.8
- जींद-7.5
- कैथल-5.5
- महेंद्रगढ़-6.1
- पंचकूला-8.3
- पानीपत-7.9
- सोनीपत-7.9