फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cold Storage hsiar, Vagitable market hisar, Hisar

सब्जीमंडी में बनेगा कोल्ड स्टोर और कम्यूनिटी सेंटर

Wed, 09 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 09 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
cold Storage hsiar, Vagitable market hisar, Hisar
vagitabele market - फोटो : Bureau

सब्जीमंडी में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने नई सब्जी मंडी यूनियन की मांग पर कोल्ड स्टोर व कम्यूनिटी सेंटर बनवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका व चीन जैसे देशों में सब्जियों व फलों को कई दिनों तक खराब होने से बचाए जाने की तकनीक है। हमारे व्यापारियों को भी चाहिए कि वे इसी तकनीक के आधार पर सब्जियों व फलों को स्टोर कर उन्हें कई दिनों तक खराब होने से बचाएं। इसको लेकर कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा। उन्होंने यूनियन की मांग पर मंडी में कम्यूनिटी सेंटर बनाए जाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मगर ये ना हो कि इसमें केवल मंडी वाले ही कार्यक्रम करें। इसमें यह कंडीशन रहेगी की आसपास की कॉलोनियों वालों को भी कार्यक्रम की अनुमति दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारी लाल राड़ा, सब्जी मंडी के प्रधान मोहनलाल सैनी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सैनी, कृष्ण बिश्नोई, बजरंग दास गर्ग, सोहन लाल कामड़ा, राजेंद्र सैनी, रविंद्र सैनी, विनोद गर्ग आदि मौके पर उपस्थित थे।

विज्ञापन


सड़क निर्माण की आधारशिला रखी
मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। अगले आठ महीने में यह काम पूरा होगा। सड़क की लंबाई करीबन 1650 मीटर है और लाहौरिया चौक से नई सब्जीमंडी की दीवार तक 1150 मीटर का हिस्सा कंक्रीट से बनाया जाएगा। सालों से उठ रही इस सड़क की मांग आखिर अब पूरी हो जाएगी। इस सड़क के निर्माण के लिए 2.74 करोड़ का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन


500 मीटर बनेगा तारकोल का रोड
1650 में से 1150 मीटर का रोड कंकरीट का बनेगा। इसके अलावा 500 मीटर का रोड तारकोल से बनाया जाएगा। यह रोड लाहोरिया चौक से मिलगेट चौक तक बनेगा। मिलगेट से हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले रोड की कोई सुध नहीं ली गई है। हालांकि मंडी यूनियन ने इसको लेकर भी मांग कृषि मंत्री के सामने रखी है जिसको लेकर उन्होंने इस सड़क को भी बनवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed