फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM saini visit to Rakhigarhi in Hisar

Hisar: CM आज पहुंचेंगे राखीगढ़ी, देखेंगे 5 हजार साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता, उत्खनन कार्यों का करेंगे निरीक्षण

Mon, 19 May 2025 11:43 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 11:43 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विश्राम हिसार के लोगों को आग सौगात देने वाले हैं। वे  विश्राम गृह भवन, हॉस्टल, कैफेटेरिया का लोकार्पण करेंगे। ख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 हजार से भी अधिक साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता को देखने के लिए आज ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी आएंगे।

विज्ञापन
CM saini visit to Rakhigarhi in Hisar
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 हजार से भी अधिक साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता को देखने के लिए आज ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी आएंगे। सीएम पुरातात्विक स्थलों पर जाकर उत्खनन कार्य का निरीक्षण करेंगे। 20 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित तीन बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर करीबन साढ़े बजे गांव में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


20 करोड़ लागत की तीन विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विश्राम गृह भवन, हॉस्टल, कैफेटेरिया का लोकार्पण करेंगे। डीसी अनीश यादव ने कहा कि राखीगढ़ी गांव में देश-विदेश से विद्यार्थी पुरातत्व क्षेत्र में रिसर्च करने के लिए आते हैं। हॉस्टल व रेस्ट हाउस के बनने से इन छात्रों को रहने व खाने की अब कोई दिक्कत नहीं रहेगी। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी ऐतिहासिक नगरी राखीगढ़ी आएंगे। वे सुबह करीब 10 बजे गांव पहुंचेंगे। उनके साथ संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री भी विभिन्न टीलों पर जाकर उत्खनन कार्य का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी राखीगढ़ी आएंगे।
विज्ञापन




जल्द लगेगा भवन का टेंडर 

एसडीएम ने बताया कि म्यूजियम भवन के निर्माण को लेकर हाल ही में 42 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। जल्द इसका टेंडर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राखी गढ़ी गांव में हड़प्पा तथा पूर्व हड़प्पा कालीन सभ्यता एवं संस्कृति के ठोस प्रमाण मिले हैं। उत्खनन के दौरान जो वस्तुएं मिली हैं। उन सभी को संग्रहालय भवन में रखा जाएगा ताकि हड़प्पा कालीन समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में अधिक से अधिक लोग जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hisar: आज हरियाणा दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विरासत प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed