फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Saini Hisar visit Air Show in Hisar

हिसार पहुंचे सीएम सैनी: एयर शो का किया शुभारंभ, लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sun, 21 Sep 2025 11:14 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:14 AM IST
सार

सुबह करीब साढ़े 10 बजे विमानों की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर वीडियो बनाने लगे। लोगों ने इन खास पलों को अपने फोन में कैद कर लिया। एक साथ नौ विमानों के करतब देखना शहरवासियों के लिए पहला अनुभव था।

विज्ञापन
CM Saini Hisar visit Air Show in Hisar
सीएम सैनी ने एयर शो का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने एयर शो का शुभारंभ किया। भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने हैरतअंगेज करतबों से शहरवासियों का दिल जीत लिया। मौके पर मौजूद सेना हिसार छावनी के सैनिक, अधिकारी, उनके परिजन, आर्मी पब्लिक स्कूल और एनसीसी के बच्चे रोमांच से भर गए। 8 बजे से ही लोग एयर शो के लिए पहुंचने लगे थे। एयर शो सूर्यकिरण टीम के नौ लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और करतब दिखाए।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े 10 बजे विमानों की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर वीडियो बनाने लगे। लोगों ने इन खास पलों को अपने फोन में कैद कर लिया। एक साथ नौ विमानों के करतब देखना शहरवासियों के लिए पहला अनुभव था। एयर शो के लिए कई एकड़ में फैले मैदान की सफाई करवाई गई थी। मौके पर 15 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। लोग खुले मैदान में खड़े होकर भी विमानों के करतब दिखा रहे हैं। वहीं, वीआईपी के लिए सोफे का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


तिरंगे के रंग में सराबोर हुआ आसमान
विमानों का धुआं तिरंगे के रंग में में नजर आया। इसके साथ ही दो विमानों ने उल्टी दिशा में जाकर दिल की आकृति भी बनाई। इसे देख वहां बैठे लोग उत्साह से भर गए और तालियां बजाने लगे। विमानों की गर्जना और वहां चलाए जा रहे देशभक्ति के गीतों ने लोगों में जोश भर दिया। हालांकि एयर शो का असर रविवार को उड़ने वाली सेवाओं पर भी पड़ेगा। एयरपोर्ट ऑथारिटी के अनुसार एयर शो के कारण जहाज आधे घंटे की देरी से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

ये है सूर्य किरण टीम की खासियत
सूर्य किरण की स्थापना 1996 में हुई थी। सूर्य किरण वायु सेना की 52वीं स्क्वॉड्रन का हिस्सा है। यह एरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। इस टीम में लड़ाकू विमानों के 13 पायलट होते हैं जिसमें से 9 ही एक साथ उड़ान भरते हैं। उनके पास किरण विमान संचालन का 1,000 घंटे और लड़ाकू उड़ान का लगभग 2,000 घंटे का अनुभव होता है। सूर्य किरण टीम ने अपना पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 15 सितंबर, 1996 को कोयंबटूर स्थित वायुसेना प्रशासनिक महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में दिया था। सूर्य किरण की टीम में शामिल पायलटों ने शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार को एयर शो का निमंत्रण उनके घर जाकर दिया है। मालूम हो कि 2019 में बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमान टकराने के दौरान हादसे में साहिल गांधी शहीद हो गए थे।

दो हिस्सों में प्रदर्शन करती है सूर्य किरण टीम
सूर्य किरण टीम दो हिस्सों में एयर शो करती है। पहले हिस्से में, सभी विमान एक साथ आकर एक आकृति बनाते हैं। दूसरे हिस्से में सभी विमान अलग-अलग टीमों में बंटकर आकाश में विभिन्न करतब दिखाते हैं और फॉर्मेशन करते हैं। एयर शो के दौरान ये विमान 150 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 650 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरते हैं। इतनी रफ्तार में भी विमान एक दम से दिशा बदलते हैं। इन करतबों को देख कोई भी गर्व और रोमांच से भर जाता है।

ये है विमान की खासियत
लंबाई - 34 फीट 9 इंच
विंगस्पैन- 35 फीट 1 इंच
ऊंचाई-11 फीट 11 इंच
खाली वजन- 2560 किलो
अधिकतम टेकऑफ वजन- 4235 किलो
स्पीड- 695 प्रति घंटे
अधिकतम ऊंचाई- 30,020 फीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed