फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cm program, cm program in hisar, hisar projects, projects delay in hisar, hisar

औपचारिकताओं में फंसे बडे़ विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास

Thu, 07 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Thu, 07 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
cm program, cm program in hisar, hisar projects, projects delay in hisar, hisar
हिसार डाबड़ा आरओबी - फोटो : demo

सीएम की विकास रैली में सीएम घोषणाओं में से केवल एक घोषणा का शिलान्यास हो सकेगा। सीएम मनोहरलाल 8 अप्रैल को विकास रैली में 15 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर जिले की सर्वसम्मति से चुनी गई महिला पंचायत को सम्मानित भी करेंगे। मनरेगा में सबसे बेहतर काम करने वाली पंचायत को भी सम्मान प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


जिला लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि विकास रैली में सीएम जिले की महिला पंचायत को सम्मानित करेंगे। गांव भिवानी रोहिल्ला ने पूरी महिला पंचायत सर्वसम्मति से चुनी थी, जिसमें सभी महिला सरपंच के अलावा 12 महिला पंच हैं। सीएम मनोहरलाल इस पंचायत को शुक्रवार को विकास रैली के मंच पर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


सीएम मनरेगा में सबसे अधिक काम कराने वाली गांव राजली की पंचायत को भी सम्मानित करेंगे। राजली गांव में नहर की सफाई, गलियों को पक्का करना, रजवाहा बनाना, गांव के बाहरी हिस्से में फिरनी बनाना सहित अन्य कार्य मनरेगा के तहत 1 करोड़ 44 लाख रुपये के कार्य कराए गए। हॉकी में इंटरनेशनल लेवल पर नाम चमकाने वाली साई सेंटर की महिला हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को भी सीएम की ओर से सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रशासन की ओर से 15 कार्यों का उद्घाटन - शिलान्यास कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उद्घाटन - शिलान्यास होंगे
आरोही मॉडल स्कूल गैबीपुर उद्घाटन
आरोही मॉडल स्कूल गैबीपुर हॉस्टल उद्घाटन
आरोही मॉडल स्कूल मुगलपुरा उद्घाटन
हांसी में नई सब्जी मंडी का शिलान्यास 
बरवाला आईटीआई में एससी एसटी विंग का शिलान्यास
हिसार बस अड्डे से साउथ बाईपास तक सड़क का शिलान्यास
डीएन कॉलेज से मलिक चौक तक सड़क निर्माण का उद्घाटन
सेक्टर 9-11 में नए सामुदायिक केंद्र भवन का शिलान्यास
हरियाणा सीड सर्टिफिकेशन एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय भवन का उद्घाटन
सेक्टर 14 में 33 केवी के नए सब स्टेशन का उद्घाटन
खरक पूनिया में 33 केवी के नए सब स्टेशन का शिलान्यास
नलवा में नए बस अड्डे का उद्घाटन
महाबीर स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन
गांव मय्यड़ में राजीव गांधी खेल स्टेडियम का उद्घाटन

डाबड़ा आरओबी फोरलेन को एनओसी ने रोका
डाबड़ा चौक रेलवे आरओबी को फोरलेन करने का शिलान्यास नहीं हो सकेगा। इस शिलान्यास से पहले तीन विभागों से जमीन के बारे में एनओसी की जरूरत थी। इसमें रेडक्रास की ओर से जमीन की एनओसी मिल चुकी है। हुडा व जेल डिपार्टमेंट की ओर से एनओसी नहीं मिल सकी। इस कारण इसका शिलान्यास नहीं किया जाएगा।

गौ अभयारण्य का शिलान्यास भी नहीं होगा
गौ अभयारण्य बनाने के लिए नगर निगम को अब तक जमीन नहीं मिल सकी है। जीएलएफ की ओर से निगम को 50 एकड़ जमीन हस्तांतरित की जानी है। जमीन की कीमत चुकाने को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ। इस कारण कारण शुक्रवार को सीएम गौ अभयारण्य का शिलान्यास नहीं करेंगे।

हॉकी एस्ट्रोटर्फ भी सूची में नहीं
हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैैदान का काम पिछले कई महीने से लटका हुआ है। बजट नहीं मिलने के कारण यहां कुछ काम बाकी है। पानी तथा बिजली कनेक्शन न होने के कारण काम अधूरा है। खेल विभाग की रिपोर्ट के बाद इस को उद्घाटन सूची से हटा लिया गया है।


साउथ बाईपास का उद्घाटन भी नहीं
सीएम मनोहरलाल साउथ बाईपास का उद्घाटन नहीं करेंगे। तय की गई 15 उद्घाटन - शिलान्यास की सूची में इसे शामिल नहीं किया गया है। बाईपास का करीब 98 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। घोड़ा फार्म के पास कुछ काम बाकी होने के कारण इसे लिस्ट से हटाया गया।

रैली स्थल पर ही होंगे सारे शिलान्यास - उद्घाटन
सभी शिलान्यास - उद्घाटन रैली स्थल पर ही किए जाएंगे। सभी विभाग अपने अपने विकास कार्यों के पत्थर तैयार कराकर ओल्ड गर्वनमेंट कॉलेज मैदान में लाएंगे। सीएम यहां एक साथ इन सभी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद इन पत्थरों को यहां से लेकर मौके पर लगा दिया जाएगा।


खेल मंत्री से विमर्श के बाद बना बैडमिंट हाल का उद्घाटन पत्थर
महाबीर स्टेडियम में कई महीने पहले बैडमिंटन हॉल का निर्माण पूरा हो चुका है। यह हॉल उद्घाटन के लिए इंतजार कर रहा है। सीएम के कार्यक्रम के लिए सूची में इस हॉल को भी उद्घाटन के लिए शामिल किया गया। इसके बाद खेल विभाग के अधिकारी घबरा गए। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि खेल मंत्री से अनुमति के बिना उद्घाटन न करें। इसके बाद डीसी कार्यालय की ओर से खेल मंत्री अनिल विज से इस उद्घाटन के बारे में पूछा गया। खेल मंत्री ने सीएम से उद्घाटन कराने की अनुमति दी, जिसके बाद उद्घाटन पत्थर तैैयार कराया गया।



एसपी, महामंत्री सुजीत के साथ रैली स्थल पर पहुंचे
एसपी अश्विन शैणवी ने बुधवार को ओल्ड गर्वनमेंट कॉलेज ग्राउंड में विकास रैली स्थल का मुआयना किया। इस मौके पर भाजपा महामंत्री सुजीत कुमार, हिसार सेकेंड ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन रविंद्र रॉकी, मंडल प्रधान सुनील दुग्गल, भूपेंद्र राघव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। रैली स्थल पर लगाए जाने वाले टेंट, गेट, मंच, वीआईटी गेट इंट्री सहित अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed