{"_id":"66c654ab29f7ebb5ab0b9f14","slug":"cm-nayab-singh-sainis-rally-in-shahpur-village-today-hisar-news-c-21-hsr1020-447213-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शाहपुर गांव में सीएम नायब सिंह सैनी की रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शाहपुर गांव में सीएम नायब सिंह सैनी की रैली आज
विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मीडिया से संबोधित करते हुए।
हिसार। भाजपा सरकार ने प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम किया है। दस वर्षो में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। ऑनलाइन पोर्टल सेवा चालू करने के बाद अब नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि गांव गंगवा, कैमरी व आर्यनगर हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन सिटी में शामिल होंगे। इससे हलके का विकास बहुत तेजी के साथ होगा। लोगो को रोजगार के नए-नए साधन उपलब्ध होंगे।
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने जिला कार्यालय में के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वीरवार 22 अगस्त को नलवा विधानसभा के गांव शाहपुर में जन आशीर्वाद रैली में मुख्य मंत्री नायब सैनी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 1 जून 2024 के बाद 54 गांवों में विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ 3 लाख 17 हजार 65 रुपये की धनराशि जारी हुई है। जिससे इन गांवों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाए गए हैं। मुख्य मंत्री ने इसके अतिरिक्त भी कई घोषणाएं की है, जिससे गांवों का विकास तेजी से हो सकेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सैनी,महामंत्री आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण खटाणा, रविंद्र राॅकी, सतवीर वर्मा उपस्थित रहे।