{"_id":"6641a8a9e20368ee1304e18c","slug":"cm-nayab-singh-saini-rally-in-narnaund-today-all-update-news-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नारनौंद में सीएम नायब सैनी की रैली आज, पुलिस ने किसान नेताओं को घर पर किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नारनौंद में सीएम नायब सैनी की रैली आज, पुलिस ने किसान नेताओं को घर पर किया नजरबंद
Mon, 13 May 2024 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 11:14 AM IST
सार
किसान नेता बलवान लोहान ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान वर्ग से संबंधित है। वह उनसे किसानों की समस्याओं व मांगों के संबंध में रैली के दौरान सवाल करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने सोमवार सुबह ही पुलिस बल मेरे घर पर तैनात कर मुझे नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
किसान नेता नजरबंद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोमवार को नारनौंद में विजय संकल्प रैली है। रैली में भारतीय किसान नौजवान यूनियन के जिला उप प्रधान बलवान लोहान व उनके अन्य साथियों ने मुख्यमंत्री से सवाल करने का एलान कर दिया था। इससे पहले ही पुलिस ने सोमवार सुबह किसान नेता बलवान लोहान, सुनील कुमार, विशाल कुली जांगड़ा व अन्य किसानों को बलवान लोहान के घर पर इकट्ठे होने के बाद वहीं नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। किसानों के नजरबंद होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान उनसे मिलने निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मी उनके घर के बाहर तैनात मिले। बलवान लोहान ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान वर्ग से संबंधित है। वह उनसे किसानों की समस्याओं व मांगों के संबंध में रैली के दौरान सवाल करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने सोमवार सुबह ही पुलिस बल मेरे घर पर तैनात कर मुझे नजरबंद कर दिया। लोकतंत्र में यह जनता की आवाज को दबाने के समान है। इसका खामियाजा सरकार को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। यूनियन की तरफ से लोकसभा चुनाव के संबंध में जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी जिसमें सरकार के खिलाफ कड़े फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन