{"_id":"5822298b4f1c1b6729b38d8a","slug":"cm-nalva-hisar-cm-manoharlala-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास रैली में नलवा के लिए 195 करोड़ का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास रैली में नलवा के लिए 195 करोड़ का एलान
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nalva Raily
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव चौधरीवास में आयोजित विकास रैली में विकास कार्यों के लिए 195 करोड़ रुपये का एलान किया। सीएम ने 2018 में चौधरीवास में महिला कॉलेज स्थापित करने का एलान किया। चार स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा की।
विज्ञापन
मंगलवार को चौधरीवास में नलवा विधानसभा क्षेत्र की विकास रैली को संबोधित किया। नहरी पानी दो सप्ताह करने की मांग पर सीएम ने कहा कि पानी एक गंभीर मुद्दा है। हमारे पास जो पानी है उसका समान बंटवारा करेंगे। पानी को टेल तक पहुंचाने के जो भी जरूरत होगी वह बजट खर्च करेंगे। सीएम ने दूसरे विषय पर बोलना शुरू किया तो लोगों ने हाथ उठाकर दो का इशारा करते हुए पानी के लिए मांग की। सीएम ने कहा मैं समझ गया हूूं। इस मांग पर जल्द ही अध्ययन कराकर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
पेयजल के लिए जलघरों की भंडारण क्षमता 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन की जाएगी। सीएम ने कहा कि रेलवे फाटकों पर 8 रेलवे अंडरपास, ओवरब्रिज के लिए 95 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सड़कों, बूस्टिंग स्टेशनों, व्यायमशालाओं, स्कूल अपग्रेडशन, खेतों के खाल पक्के व साफ करवाने, पीएचसी, सीएचसी सहित अन्य मांगों के लिए सीएम ने 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। सिवानी को हिसार में मिलाने की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि चौधरीवास में 2018 में महिला कॉलेज बनाएंगे। प्रदेश के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इस साल प्रदेश के बजट में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 88 हजार करोड़ रुपये किया गया है।
विज्ञापन
राजनीतिक तौर पर पिछड़ा रहा नलवा
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि नलवा लंबे समय से राजनीतिक रूप से पिछड़ा रहा है। भाजपा ने राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले मास्टर हरि सिंह को टिकट देकर भेजा था। शायद मास्टर जी पर उम्र का असर हो गया। आज की रैली देखकर लग रहा है उनमें पूरा तत है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार व गुंडाराज का बोलबाला था।
पहले वाले सीएम चुनाव के समय ही रैली करते थे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री केवल उन्हीं स्थानों पर रैलियां करते थे जहां या तो मध्यावधि चुनाव होते थे या जहां उनके विधायक होते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में समान रूप से रैलियां करके विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
सीपीएस ने हिसार के काम गिनाए
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हर हलके में विकास रैली के माध्यम से 150 से 200 करोड़ रुपयों की सौगातें दे रहे हैं। उन्होंने हिसार शहर के लिए गो अभयारण्य, डाबड़ा चौक आरओबी फोरलेन, तीसरा जलघर, साउथ बाईपास, बस अड्डे से साउथ बाईपास, नई सड़क सहित अन्य कार्यों को गिनाया।
हुड्डा, अजय यादव ले गए थे पानी
रैली संयोजक हरि सिंह नलवा ने कहा कि नहरी पानी की मांग वर्षों पुरानी है। पिछले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस क्षेत्र को पानी देने से मना कर दिया था। कैप्टन अजय यादव व हुड्डा यहां का 400 क्यूसिक पानी काटकर झज्जर, रेवाड़ी ले गए थे। सिरसा में तीन सप्ताह नहरी पानी मिलता है हमें एक सप्ताह। अगर दोनों जगह दो सप्ताह हो जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। हमारा पानी कुरुक्षेत्र हेड के पास है।
11 दिसंबर तक हर हलके में हो जाएगी विकास रैली
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने कहा है कि इस एरिया की पानी की समस्या है। अगर यहां के लोगों को इनके हक का पानी मिल जाए तो यह इलाका विकास के मामले में अव्वल होगा। जिले में आज चौथी विकास रैली है। 12 नवंबर को हांसी, 27 नवंबर को आदमपुर, 11 दिसंबर को उकलाना में विकास रैली होगी। हर विकास रैली में करोड़ों की सौगात मिली है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सीएम ओएसडी कैप्टन भूपेन्द्र, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिला महामंत्री सुजीत कुमार , आशा रानी, प्रदेश सचिव कर्ण सिंह रानौलिया, चेयरमैन संजय भाटिया, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव स्याहड़वा, ब्लाक समिति चेयरमैन हंसराज बेनीवाल, वाइस चेयरमैन रविंद्र रोकी, सीमा गैबीपुर, पूर्व मंत्री प्रो. छत्तरपाल, एडवोकेट योगेश सिहाग, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री देवी, निगरानी समिति लोकसभा संयोजक मनदीप मलिक, सोनाली फौगाट, सुदेश चौधरी, जिला पार्षद कृष्ण सरसाना, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई सहित अन्य मौजूद थे।