Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Naib Saini targeted Congress in Hisar, raised issues of corruption and Dalit atrocities

Hisar: जन आशीर्वाद रैली में CM नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार व दलित अत्याचार के मुद्दे उठाए

Tue, 24 Sep 2024 01:49 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Sep 2024 01:49 PM IST
सार

हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने 56 दिनों के कार्यकाल की तुलना भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के शासनकाल से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में दलितों के अधिकारों की रक्षा की है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनके हकों को छीना है।

विज्ञापन
CM Naib Saini targeted Congress in Hisar, raised issues of corruption and Dalit atrocities
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा के शासनकाल में नौकरियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और नौकरियां बेची जाती थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय अगर किसी तरह की गलती होती है और वे सत्ता में लौटते हैं, तो फिर से नौकरियों की बोलियां लगेंगी और गरीब युवाओं के लिए नौकरी हासिल करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा के 10 साल के शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने बिना पर्ची और बिना खर्च के युवाओं को नौकरियां दी हैं, और भाजपा सरकार हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में आ रही है। चाहे राहुल गांधी आ जाएं या सोनिया गांधी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


सैनी ने कांग्रेस पर दलित नेताओं के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले अशोक तंवर पर अत्याचार किए और अब कुमारी शैलजा को भी दबाया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित वर्ग के नेताओं को कुचलने का काम किया है। यहां तक कि उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी कभी सम्मान नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने अपने 56 दिनों के कार्यकाल की तुलना भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के शासनकाल से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में दलितों के अधिकारों की रक्षा की है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा उनके हकों को छीना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed