{"_id":"5852ebea4f1c1ba171649c9a","slug":"cm-mnoharlal-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन बाद 18 दिसंबर को सीएम का फिर से शहर में नाइट स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन बाद 18 दिसंबर को सीएम का फिर से शहर में नाइट स्टे
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 22 दिन बाद 18 दिसंबर को सीएम मनोहरलाल फिर से शहर में नाइट स्टे करेंगे। सीएम 18 दिसंबर को बाल भवन में अभिनय नाट्य मंच के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ठहरेंगे। 19 को सीएम एचएयू में एवीबीपी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सीएम मनोहरलाल रविवार की रात हिसार में ठहरेंगे। सीएम शाम करीब छह बजे बाद हिसार आएंगे। बाल भवन में पिछले एक दिसंबर से चल रहे अभिनय नाट्य मंच के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नाटक का मंचन देखने के बाद मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुकेंगे। सोमवार की सुबह 19 मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के साथ नाश्ता करेंगे। सीएम का 19 दिसंबर को राखी गढ़ी में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। फिलहाल राखी गढ़ी के प्रोग्राम को शेडयूल में नहीं लिया गया है।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को सीएम चौधरीवास में विकास रैली करने के लिए आते वक्त 7 नवंबर की रात को ही हिसार पहुंच गए थे। इसके बाद हांसी में 12 नवंबर की रैली से पहले भी 11 नवंबर को ही हिसार पहुंच गए थे। तीसरी आदमपुर की 27 नवंबर रैली से पहले सीएम 26 नवंबर को ही हिसार पहुंच गए थे। सीएम का 40 दिन में यह शहर में चौथा नाइट स्टे होगा। सीएम का शेडयूल मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएम कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला टीम में उत्साह है।