फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Manohar Lal to visit Hisar and Fatehabad today, inaugurate main administrative block in Luwas

हिसार पहुंचे सीएम मनोहर लाल: लुवास में मुख्य प्रशासनिक ब्लॉक का किया उद्घाटन, इन जिलों को मिली सौगात

Wed, 24 Jan 2024 12:54 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

हिसार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को करोड़ों रुपये की सौगात दी। इसमें 740 करोड़ से अधिक की 75 परियोजनाओं का उद्घाटन तो 1374 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 78 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन
CM Manohar Lal to visit Hisar and Fatehabad today, inaugurate main administrative block in Luwas
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन, छात्रावास व ईटीटीआईवीएफ प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों की लगभग 2100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


विकास में भेदभाव नहीं कर रही सरकार
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि अमेरिका में कहा जाता है कि जितना इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत होगा उतनी अर्थव्यवस्था ही मज़बूत होगी। इसलिए भाजपा सरकार भी विकास में भेदभाव नहीं कर रही है। पूरे हरियाणा में एक साथ काम कर रहे हैं। 10 सालों में 33 हजार लंबी सड़कों का सुधार और 7 हजार लंबी नई सड़कें बनाई गई हैं। 20 एनएच घोषित किए गए हैं, आठ पूरे हो चुके हैं, अन्य का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इस इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उद्योगपति यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, पानीपत और हिसार में आ रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण एयरपोर्ट है। हिसार में भी एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। उद्योगपति हमसे एयरपोर्ट के आसपास जमीन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सीएम ने कहा कि सरकार स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की मैपिंग करवा रहा है। जिसमें 307 ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जहां 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी खेल की सुविधा नहीं है तो विभाग को निर्देश दिए हैं कि वहां तुरंत इसकी व्यवस्था की जाए।

सोनीपत में बनेंगे मेट्रो कोच
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में नए रेल कोच बनाने का काम सोनीपत में शुरू हो गया है। मेट्रो के लिए नए डिब्बे भी यहां बनेंगे। प्रदेश में 26 मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। 2015 में हमारी सरकार ने ये संकल्प लिया था, जो अब पूरा होने जा रहा है। इन कॉलेजों से 700 से अधिक डॉक्टर मिलेंगे। इसके जरिए हम प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर कर पाएंगे।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed