{"_id":"5dab5a6f8ebc3e016e0298d4","slug":"cm-manohar-lal-in-hisar-hisar-news-rtk5239878189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले - ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए स्पेशल गिरदावरी के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले - ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए स्पेशल गिरदावरी के दिए आदेश
विज्ञापन
अनाजमंडी में आयोजित जनसभा में उपस्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु औ?
- फोटो : Hisar
स्थानीय अनाज मंडी में शनिवार को आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं और कैप्टन अभिमन्यु एक-दूसरे के सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिन कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए अधिकारियों को स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे तालमेल के कारण ही प्रदेश में इतने बढ़िया विकास कार्य हुए हैं।
सीएम ने कहा कि अभिमन्यु मेरा छोटा भाई है। हमने सत्ता के दलालों के कपड़े खूंटियों पर टंगवा दिए। हमने हरियाणा की ढाई करोड़ जनता को अपना परिवार माना है। सीएम ने कहा कि मैंने इस चुनाव में 77 जनसभाएं की हैं और जनता 90 में से 77 विधानसभा से भी ज्यादा सीटों पर जीत देने का कार्य करेगी। सर्व समाज को लेकर हमने पांच साल सरकार चलाई।
भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि उन्होंने पांच साल में नारनौंद हलके में सड़कें, कॉलेज, आईटीआई, अस्पताल, हाईवे समेत अनेक बड़े प्रोजेक्ट पूरे करवाए हैं। अगले पांच साल अपने हलके के युवाओं को रोजगार दिलाने के कदम उठाएंगे। भविष्य में सबको साथ लेकर नए नारनौंद का इतिहास लिखने का काम करेंगे। जनसभा में पूर्व गृहमंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा कि अभिमन्यु का परिवार हरियाणा में समाजसेवा के कार्यों के लिए जाना जाता है। जनसभा को दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा, प्रो. मनदीप मलिक, कमांडेंट सुखबीर संधू व एडवोकेट सुशील उगालन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बिजेंद्र लोहान, मास्टर फूल कुमार पेटवाड़, रणधीर कोथकलां, राजेश नाड़ा, सुनील पाल, सुदेश चौधरी, सतीश डाटा, शमशेर नाड़ा, रमेश खानपुर आदि मौजूद रहे।