फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Khattar Late, Kabeer Jayanti programme, Due to rain, Hisar

दिल्ली में आई बारिश ने रोका सीएम का हेलीकॉप्टर, ढाई घंटे देरी से पहुंचे

Tue, 21 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 21 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
CM Khattar Late, Kabeer Jayanti programme, Due to rain, Hisar
सीएम खट्टर - फोटो : bureau

प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर राज्यस्तरीय संत कबीरदास के 618वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में ढाई घंटे देरी से पहुंचे। दिल्ली में आई बारिश के कारण उनका हेलीकॉप्टर रोकना पड़ा। निर्धारित समय के अनुसार सीएम को हिसार में साढ़े 12 बजे पहुंचना था। मगर वे 2 बजकर 57 मिनट पर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे बाद 4 बजकर 8 मिनट पर भाषण शुरू किया। 21 मिनट 45 सेकेंड उन्होंने संबोधित किया।

विज्ञापन


सीएम की कुर्सी पर बैठे थे प्रदेशाध्यक्ष
बारिश के कारण सीएम के देरी से कार्यक्रम में पहुंचने से पहले पंडाल में खट्टर के न आने की सूचना फैल गई। हर कोई पूछने लगा शायद सीएम साहब नहीं आएंगे। प्रदेशाध्यक्ष सुुभाष बराला भी ऐसे ही संकेत दे रहे थे। वे कार्यक्रम में मंच पर मुख्यातिथि सीएम की कुर्सी पर बैठे थे।
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं को नहीं फटकने दिया मंच पर
मंच पर सिक्योरिटी सख्त थी। स्थानीय नेताओं को तो मंच पर फटकने तक नहीं दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीनिवास गोयल, प्रदेश सचिव और आदमपुर प्रत्याशी कर्ण सिंह राणोलिया, उकलाना से बीजेेेपी प्रत्याशी रही सीमा गैबीपुर को भी मंच पर जाने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कई नेता तो कार्यक्रम से वापस लौट गए। हालांकि सीमा गैबीपुर बाद में मंच पर चली गईं। इसके अलावा जब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया मंच पर पहुंचे तो उनके साथ पहुंचे एक नेता को भी रोक लिया। प्रदेशाध्यक्ष सिक्योरिटी से उन्हें मंच पर चढ़ने देने का इशारा करते रहे, लेकिन उन्हें पुलिस ने ऊपर नहीं आने दिया।

इसे बाद खुद बराला उठे और उन्हें सिक्योरिटी से आने देने के लिए कहा, फिर सिक्योरिटी ने उन्हें ऊपर आने दिया। मंच पर भी अव्यवस्था थी। किसी के बैठने का कोई निर्धारित स्थान नहीं था, जिसे जहां जगह मिल गई, वो बैठते गए।


लंच कर साढ़े पांच बजे वापस लौटे सीएम
कार्यक्रम साढ़े चार बजे समाप्त हो गया। इसके बाद सीधे सीएम एचएचू फैकल्टी हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने लंच किया। लंच के बाद करीब साढ़े पांच बजे वे हेलीकॉप्टर से वापस चले गए। यहां यह बता दें कि देरी के कारण आते वक्त हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही सीएम खट्टर सीधे राजगढ़ रोड स्थित संत कबीर छात्रावास में पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed