{"_id":"582613d54f1c1b6729b3af44","slug":"cm-khattar-cm-khattar-in-hisar-cross-country-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले मैं भी लगाऊंगा दौड़, ट्रैक सूट साथ लेकर चलता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले मैं भी लगाऊंगा दौड़, ट्रैक सूट साथ लेकर चलता हूं
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिसार मैराथन में शनिवार सुबह छह बजे हरी झंडी दिखाने के साथ दौड़ भी लगाएंगे। हांसी में शनिवार को होने वाली विकास रैली के लिए सीएम खट्टर शुक्रवार रात को रात्रि विश्राम के लिए हिसार पहुंचे।
विज्ञापन
इस उपलक्ष्य में जीजेयू में जीजेयू प्रशासन और पुलिस द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या व प्रीतिभोज रखा गया था। इस दौरान आईजी ओपी सिंह ने सीएम खट्टर को हिसार मैराथन के पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम कार्यक्रम से काफी खुश नजर आए और कहा कि वे भी मैराथन में दौड़ लगाएंगे। इस पर आईजी ने उनके लिए ड्रेस उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर सीएम ने कहा कि वे अपने साथ ट्रैक सूट साथ लेकर चलते हैं। सुबह छह बजे तैयार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाऊंगा।
विज्ञापन
जनता - पुलिस की दूरियां हुईं कम
हिसार मैराथन की तारीफ करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच की दूरियां कम होती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हर जिले में होने चाहिए, ताकि जनता के बीच पुलिस का अच्छा संदेश पहुंचे। आईजी ने मैराथन के ब्रांड एंबेसडर ओम पहलवान को भी सीएम से मिलवाया।
प्रस्तुतियों पर सीएम हुए आनंदविभोर
सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी गीतों और सितार वादन पर सीएम आनंद विभोर हो उठे। उन्हें कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान हरियाणवी कलाकार एमडी, केडी, राजू पंजाबी, राम मेहर महला ने हरियाणवीं फिल्मों की सहायता करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में स्थानीय भाषा की फिल्में बन रहीं हैं, लेकिन हरियाणा फिल्म उद्योग नहीं पनप पा रहा है। इस पर सीएम ने मदद का आश्वासन दिया। हरियाणवी कलाकार इस बात से काफी खुश नजर आए कि उन्हें सीएम के साथ इस तरह बात करने और उनके साथ भोजन करने का मौका मिला। कार्यक्रम में दो सौ के करीब लोगों ने सीएम के साथ भोजन किया।
पहले पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में पहुंचे
सीएम शाम साढ़े सात बजे पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस पहुंचे। जहां सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, सुजीत कुमार, कृष्ण बिश्नोई, प्रवीण जैन आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे जीजेयू पहुंचे। कार्यक्रम में तीनों विवि के कुलपति, एसपी आदि मौजूद थे।