{"_id":"57af710b4f1c1bc330ee478d","slug":"cm-khattar-cm-khattar-in-hisar-barwala-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए जमीन के लिये सीएम ने फैलाई झोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए जमीन के लिये सीएम ने फैलाई झोली
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM Khattar
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि सरकार महंगी जमीन नहीं खरीद सकती। जनता विकास कार्यों के लिए भू-दान करे। विनोबा भावे ने यह अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत लोग भू-दान करें जिससे विकास की राह आसान होगी।
विज्ञापन
बरवाला में शनिवार को विकास रैली को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए जमीन बेहद जरूरी है। जहां हमें जमीन उपलब्ध हो जाएंगी, वहां विकास कार्य कराए जाएंगे। जो गांव दो एकड़ जमीन देगा, वहां व्यायामशाला बनाएंगे। जो गांव छह एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा, वहां खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। हर ब्लॉक में दस व्यायामशाला तथा एक स्टेडियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जितना बिल भर सकें उतनी बिजली जलाएं
सीएम ने कहा कि जितना बिल भर सकें उतनी ही बिजली जलाएं। बिजली का बिल देना पड़ेगा। गांवों में 60 से 70 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। गांवों को 24 घंटे बिजली देने के लिए म्हारा गाम जगमग गाम योजना शुरू की है, जिसमें नवंबर तक 24 घंटे बिजली शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
हरियाणा को स्पोर्ट्स हब बनाएंगे
खट्टर ने कहा हरियाणा को स्पोर्ट्स हब बनाएंगे। ओलंपिक के 120 खिलाड़ियों के दल में हर छठा खिलाड़ी हमारा है। गांव, ब्लॉक, जिला स्तर पर खेल स्टेडियम बनाएंगे। जहां कोच भी उपलब्ध होंगे। इसके साथ योग शिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। रैली को भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सीपीएस कमल गुप्ता, रैली संयोजक सुरेंद्र पूनिया ने भी संबोधित किया।
खुद को पाक साफ बता पूर्व सीएम पर हमला
बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने समय में गलत काम किए, उनके खिलाफ विजिलेंस, सीबीआई सहित तरह तरह की जांच चल रही हैं। उन्हें अब रात को नींद नहीं आ रही होगी। हमने कुछ गलत नहीं किया। इसलिए हम आराम से सोते हैं।
50 हजार नौकरी देंगे
सीएम ने कहा योग्यता के आधार पर 50 हजार युवाओं को नौकरी देंगे। पिछली निकम्मी सरकारें अपने समय में भर्ती नहीं कर पाई इस कारण हम 50 हजार भर्ती कर पाएंगे। सरकारी नौकरी बेहद कम है। युवाओं को कौशल विकास निगम के जरिए हुनरमंद बनाएंगे।