फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM inaugrate 4 plan in Hisar by VC

विरोध के डर से वीसी से किया 30 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, पिछले दरवाजे से निकले वीआईपी

Fri, 11 Jun 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
CM inaugrate 4 plan in Hisar by VC
ऑनलाइन उद्घाटन में उपस्थित डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मंत्री अनूप धानक, विधायक कमल गुप्ता, विधाय? - फोटो : Hisar
हिसार। पिछली बार संजीवनी अस्पताल के उद्घाटन के समय हुए टकराव से सबक लेते हुए इस बार सीएम मनोहरलाल ने जिले की 4 परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से उद्घाटन किया। जिले की चार परियोजनाओं पर 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जिनमें सेक्टर 16-17 के आरओबी, सीसवाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, न्याणा में उपस्वास्थ्य केंद्र, बालसमंद में नए बस स्टैंड का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने किसानों के विरोध के डर से कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास किया। सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, विधायक विनोद भयाना, बरवाला विधायक जोगी राम सिहाग, मेयर गौतम सरदाना, उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि हिसार में विमानन हब के दूसरे चरण के तहत रनवे विस्तार सहित विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इस बारे में सीएम से भी बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे गेट रहे बंद, पिछले गेट से निकले वीआईपी
उद्घाटन कार्यक्रम 11 बजे से दोपहर करीब एक बजे तक आयोजित हुआ। इस दौरान लगभग दो घंटे तक लघु सचिवालय के सभी गेट बंद रखे गए। सभी गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सभी वीआईपी साउथ बाईपास पर बने पिछले गेट से निकले।

गेट पर तैनात रहे डीएसपी, तहसीलदार
लघु सचिवालय के गेट बंद रहने से यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को वाहनों की पार्किंग बाहर ही करनी पड़ी। तेज धूप में पैदल जाना पड़ा। गेट पर डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, तहसीलदार हरकेश गुप्ता को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed