फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cm, haryana cm, cm manoharlal khattar, cm in hisar, bjp meting in hisar, hisar

जायज काम ही लेकर जाएं अधिकारियों के पास

Thu, 06 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 06 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
cm, haryana cm, cm manoharlal khattar, cm in hisar, bjp meting in hisar, hisar
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : bureau

हिसार अग्रसेन भवन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन सीएम मनोहरलाल के सामने पदाधिकारियों ने अपनी शिकायत रखी। काम नहीं होने से परेशान कार्यकर्ताओं ने सीएम से अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत की। इस पर सीएम ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी और कार्य करवाने के तरीके भी सुझाव। कुल मिलाकर सीएम ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जता दिया कि जायज काम ही होंगे। वो भी तरीके से।

विज्ञापन


लोगों को काम सिखाओ, एडजस्ट करो..
पदाधिकारियों ने कहा कि ठेके अब भी इनेलो और कांग्रेस के लोगों को ही मिल रहे हैं। इसमें मैनपावर की जरूरत होती है तो अपने पुराने लोगों को ही लगा रहे हैं। इसके जवाब में सीएम ने कहा कि अपने लोगों को काम सिखाओ। इस लाइन में एडजस्ट करो। उन्होंने ‘खाली बैठे कटड़ा मुंडने’ वाली कहावत से नसीहत दी कि सबसे पहले घरवालों को काम देना जरूरी है। अगर घरवाले खाली रहेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। अगर उन्हें काम मिल जाएगा तो वे व्यस्त रहेंगे। पार्टी के बारे में भी अच्छा प्रचार करते रहें। 
विज्ञापन


पहले छोटे कार्यकर्ता को फायदा
पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए सीएम ने मंत्र दिया कि पार्टी तब मजबूत होगी जब सबसे छोटे यानी सबसे नीचे कड़ी में जुड़े व्यक्ति को पहले फायदा पहुंचेगा। छोटे कार्यकर्ता को फायदा होगा तो वह मुख्यधारा से यानी पार्टी से जुड़ा रहेगा। अगर उसे फायदा नहीं मिला तो वह विकल्प तलाशेगा। छोटे के बाद बड़े का नंबर आना जरूरी है। छोटे इंतजार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम भी करेंगे प्रयोग
सत्ता के विकेंद्रीकरण के सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जिला परिषद, ब्लॉक समिति सदस्यों को पहले भी अधिकार दिए गए थे फिर वापस ले लिए थे। हम भी प्रयोग करेंगे और जिला परिषद, ब्लॉक समिति सदस्य के माध्यम से कुछ काम कराएंगे। इस बारे में योजना तैयार की जा रही है।

हर किसी को नहीं मिलेगी नौकरी
सीएम ने कहा कि करीब 30 से 35 हजार नौकरियां निकलेंगी। यह बेहद कम हैं। हर किसी को नौकरी नहीं मिल सकती। सरकार कुछ नए कामों का सृजन करेगी। आप भी लोगों को दूसरे काम में एडजस्ट करो। रिजल्ट आने में समय लगता है। 

आधे से ज्यादा हाथ उठे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूछा कितने लोगों को सीएम विंडो की जानकारी है तो आधे से ज्यादा लोगों के ही हाथ खड़े हुए। सीएम ने कहा कि अपने एरिया की निगरानी समिति के माध्यम से सीएम विंडो की शिकायतों को हल कराएं। 


सारी सड़कें एक साथ कैसे बना दें
नए बडे़ प्रोजेक्ट के मामले में सीएम ने कहा कि सड़कें इतनी जल्दी नहीं बनतीं। सारी सड़कें एक साथ कैसे बना दें। हमने योजनाएं बनाई हैं। अब काम होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए बजट का प्रबंध किया जा रहा है। रिजल्ट दिखने में समय लगता है। कई जगह अब रिजल्ट दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed