फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying Squad cracks down on overloaded vehicles in Hisar: 10 vehicles challaned

हिसार में CM फ्लाइंग का ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा: 10 वाहनों के चालान किए, साढ़े 5 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया

Sat, 27 Jun 2026 01:35 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 27 Jun 2026 01:35 PM IST
सार

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह गंभीर है। स्कूल एवं कॉलेजों की बसों में सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
CM Flying Squad cracks down on overloaded vehicles in Hisar: 10 vehicles challaned
सीएम फ्लाइंग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम फ्लाइंग हिसार ने शनिवार सुबह विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


इस विशेष अभियान का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के यातायात निरीक्षक हरविंदर सिंह, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सुरेंद्र तथा हेड कांस्टेबल विजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर चलाया अभियान
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ वाहन चालक ओवरलोड वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। इसके अलावा टैक्स चोरी, वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालन जैसी अनियमितताओं की भी सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार सुबह हिसार क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के दस्तावेजों और वजन की हुई गहन जांच
अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), टैक्स भुगतान से संबंधित दस्तावेज तथा वाहनों में लदे माल की चौड़ाई और वजन की भी बारीकी से जांच की।

जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए। इन वाहनों पर ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामले पाए गए। चालानों के रूप में कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ही ऑनलाइन चालान राशि जमा करवा दी, उन्हें नियमानुसार आगे जाने की अनुमति दे दी गई।

ओवरलोड वाहन सड़क हादसों का बड़ा कारण
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी स्थिति में ओवरलोड वाहन सड़कों पर नहीं चलने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं और कई बार इससे जान-माल का भारी नुकसान होता है। उन्होंने वाहन चालकों से समय पर टैक्स जमा कराने, वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा अपने साथ रखने की अपील की।


स्कूल बसों के लिए भी जारी किए आवश्यक निर्देश
सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह गंभीर है। स्कूल एवं कॉलेजों की बसों में सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना अनिवार्य है। बसों में सीसीटीवी कैमरे, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) बॉक्स, प्रशिक्षित परिचालक (अटेंडेंट), वर्दीधारी चालक तथा निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही बच्चों को बस में चढ़ाने और उतारने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed