{"_id":"662be9cc4572585d6a0d7d7c","slug":"cm-flying-raids-medical-store-in-kharbala-village-hisar-news-c-21-hsr1020-369606-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खरबला गांव में सीएम फ्लाइंग ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खरबला गांव में सीएम फ्लाइंग ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
विज्ञापन
हिसार मेडिकल स्टोर पर जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम।
बास। खरबला गांव में शुक्र वार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अनजान व्यक्ति ने सीएम फ्लाइंग को मेडिकल स्टोर की शिकायत दी थी। आरोप है उक्त मेडिकल स्टोर पर नशे की प्रतिबंधित दवाइयां बेची जाती हैं। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग व ड्रग्स कंट्रोल इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम मेडिकल स्टोर पर छापा मारने के लिए पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों की जांच की। बाबा मिर्ची नाथ मेडिकल स्टोर का लाइसेंस व अन्य दस्तावेज जांचे गए।सीएम फ्लाइंग में सब इंस्पेक्टर बजरंग सिंह, एएसआई अनिल कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. अजय कुमार व डॉ. अजय बिश्नोई शामिल रहे। सीएम फ्लाइंग अधिकारियों ने कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार करके उच्च अधिकारियों के पास भेज दी है। बास थाना पुलिस ने इस मामले में के दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीम को जांच के दौरान मेडिकल स्टोर मे कोई नशीली दवाई नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल स्टोर के आस पास चेक किया तो स्टोर के पास खाली जगह पर एक दवाइयों का डिब्बा दिखाई दिया। जिसको उठा कर चेक किया तो उसमे अल्प्राजोलम टैबलेट के 52 पत्ते मिले। जिनमें कुल 520 गोलियां थीं। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि उक्त गोलियां एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। उक्त गोलियों का नशे के लिए प्रयोग किया जाता है।