फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Development announsment hisar, Hisar

दो माह से सियासी जंग में फंसीं नलवा की 195 करोड़ की विकास घोषणाएं

Fri, 06 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 06 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
CM Development announsment hisar, Hisar
CM Manoharlal - फोटो : Bureau

करीब दो माह पहले 8 नवंबर को सीएम मनोहरलाल की ओर से नलवा विकास रैली में की गई घोषणाओं की लिस्ट दो माह से चंडीगढ़ में अटकी है। सीएम सेल भी भाजपा नेताओं की सियासी जंग में फंसी इस लिस्ट को जारी नहीं कर पा रहा। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में नलवा विकास रैली को लेकर सीएम घोषणा की दो समानांतर लिस्ट पहुंच गईं। नलवा में दोनों ही गुट अपनी लिस्ट को फाइनल कराना चाहते थे। सीएम की ओर से सभी विधानसभाओं में विकास रैली कर घोषणाएं की गईं। 8 नवंबर को नलवा विधानसभा की रैली चौधरीवास गांव में आयोजित की गई थी, जिसमें सीएम की ओर से करीब 195 करोड़ की घोषणाओं का एलान किया गया था। इसमें कौन कौन से काम होंगे यह अब तक तय नहीं हो सका। पिछले दो महीने से अधिकारी बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय नेताओं ने सीएम को किया गुमराह
सूत्रों के मुताबिक सीएम को स्थानीय नेताओं ने गुमराह कर दिया। सीएम ने इन घोषणाओं में 8 आरओबी, आरयूबी की घोषणा कर दी। यह अधिकतर आरओबी, आरयूबी शहर के एरिया के थे। इन घोषणा को लिस्ट से हटा दिया जाए तो सीएम की घोषणा करीब 100 करोड़ रुपये की ही रह जाएगी। इसके अलावा नलवा विधानसभा के हिसार शहरी एरिया की मांगों को हटा दिया तो ग्रामीण एरिया के लिए बेहद कम बजट रह जाएगा। चंडीगढ़ में सीएम सेल में इसको लेकर मंथन हुआ। इस कारण सीएम की इन घोषणाओं की लिस्ट जारी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


पानी का इंतजार
यहां के लोगों ने सीएम से नहरी पानी दो सप्ताह करने की मुख्य मांग रखी थी। सीएम के भाषण के बीच में खडे़ होकर लोगों ने यह मांग उठाई थी। रैली संयोजक मास्टर हरी सिंह ने भी इस मांग को प्रमुखता से रखा था। इस पर सीएम ने कहा था कि इस पर स्टडी कराएंगे। दो महीने से इस एरिया के लोग पानी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी, आदमपुर, उकलाना को मंजूरी
सीएम की ओर से नलवा रैली के बाद 12 नवंबर को हांसी, 27 नवंबर को आदमपुर, 11 दिसंबर को उकलाना में विकास रैली की थी। इन सभी रैली में हुई घोषणाओं की फाइनल लिस्ट लंबे समय पहले ही जिला मुख्यालय आ चुकी है। इसमें कई पर काम शुरू होने वाले हैं। सीएम की ओर से जिले में अब तक कुल 244 घोषणाएं की गई हैं।

हां, नलवा विधानसभा की घोषणाओं में देरी तो हुई है। शहरी व ग्रामीण एरिया की कुछ घोषणाओं को लेकर तकनीकी दिक्कत थी। चंडीगढ़ सीएम सेल से संपर्क कर जल्द ही इसका समाधान कराएंगे। सीएम की घोषणाओं की लिस्ट जल्द ही आ जाएगी।
- सुजीत कुमार, जिला महामंत्री, भाजपा

कुछ तकनीकी कारणों के चलते सीएम घोषणा अटकी हुई थी। मैंने इसी सप्ताह चंडीगढ़ में संपर्क किया था। अगले सप्ताह तक लिस्ट हिसार आ जाएगी। इसी माह से काम भी शुरू कराएंगे। सीएम की घोषणा के हर एक काम को पूरा कराया जाएगा।

- मास्टर हरि सिंह, रैली संयोजक, नलवा

भाजपा सरकार में भी नलवा से पिछले दो साल से ही भेदभाव हो रहा है। यहां दो साल में एक भी काम नहीं हुआ। सीएम की 195 करोड़ की घोषणाएं अब तक लिस्ट ही नहीं आई तो काम कब होंगे। भाजपा का जनाधार न होने के कारण यहां काम नहीं कराए जा रहे।
- रणबीर गंगवा, विधायक, नलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed