फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM called the ministers to Chandigarh, said - you also do public dialogue

Hisar News: सीएम ने मंत्रियों को चंडीगढ़ बुलाया, बोले-आप भी जनसंवाद करो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
CM called the ministers to Chandigarh, said - you also do public dialogue
चंडीगढ़ में हिसार लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनि​धियों से मुलाकात करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को चंडीगढ़ में मीटिंग के बुलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भी मेरी तरह जनसंवाद कार्यक्रम करो। इन कार्यक्रमों में जनता की समस्याओं को सुनो और उनका मौके पर ही समाधान करवाओ। मुख्यमंत्री ने सभी से लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया। साथ ही अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में आ रही समस्याओं को लेकर रिपोर्ट मांगी। इस पर सभी ने मुख्यमंत्री के सामने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आदेश दिया कि इन सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाए। साथ ही लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द सिरे चढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में सुझाव भी मांगे। इस दौरान सांसद व मेयर ने अपनी मांगों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी। बैठक में सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्य सभा सदस्य डीपी वत्स, निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मेयर गौतम सरदाना, विधायक विनोद भयाना, विधायक भव्य बिश्नोई, जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व विधायक प्रेमलता सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने मुख्यमंत्री के सामने ये मांगें रखीं
- एनडीसी पोर्टल पर आ रहीं समस्याओं का समाधान करना।
- पोर्टल पर डाटा पूर्ण रूप से ठीक नहीं होने तक ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट देना।
- प्रॉपर्टी टैक्स शाखा से एनडीसी लेने में आ रही समस्याओं का समाधान करवाना।
- परिवार पहचान पत्र में आ रही समस्याओं को दूर करवाना।
- अमृत योजना के तहत हिसार शहर में पेयजल की लाइन के शेष कार्य को पूरा करवाना।
- मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल डेयरी प्रोजेक्ट के तहत दुग्ध डायरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करवाना।
- डाबड़ा माइनर के ऊपर, महावीर कॉलोनी से सेक्टर 1-4 तक नया रोड और कैंप चौक से लेकर बालसमंद नहर तक रोड मास्टिक लेयर बनवाना।
- आजाद नगर में स्टेडियम का निर्माण करवाना।
- नगर सुधार मण्डल की तरफ से सेल की गई दुकानों में बेसमेंट, प्रथम तल व टाइम एक्सटेंशन और ओकोपेशन सर्टिफिकेट के लिए आ रही समस्याओं का समाधान करवाना।
- हिसार शहर के विभिन्न इलाकों में सीवर की बड़ी लाइन बिछवाना।
- जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्य कार्यालय को भेजे गए एस्टीमेट को मंजूर करवाना।
- सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर नगर निगम को अनुमति देना।
- हिसार शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसी की सड़क बनवाने को लेकर लागू पॉलिसी में बदलाव करना।
- हिसार शहर में जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विकास कार्य करवाना।
- अर्बन एरिया में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जमीन उपलब्ध करवाना।
- सेक्टर 14 पार्ट टू की तरफ से जनसंवाद कार्यक्रम में रखी गईं समस्याओं का समाधान करवाना।
- फ्लेमिंगों मार्केट की दुकानों को किरायेदारों के नाम करवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed