{"_id":"62c9c2d8971f4b0dd430fb71","slug":"clouds-rained-heavily-in-monsoon-rain-expected-even-today-hisar-news-hsr6362871134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में खूब तरसा कर बरसे बादल, आज भी बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में खूब तरसा कर बरसे बादल, आज भी बारिश की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मौसम का शनिवार को मिजाज बदल गया। काफी दिनों से बारिश की प्रतीक्षा कर रह लोगों को शाम करीब छह बजे रिमझिम बारिश होने से राहत मिली। रविवार को बारिश होने की उम्मीद है। शहर में मानसून सीजन की पहली बारिश से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार नौ बजे तक 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस हल्की बारिश ने ही बिजली निगम की व्यवस्था को बिगाड़ दिया।
पिछले करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी से बेहाल शहरवासियों को शनिवार को राहत मिली। दोपहर से ही बादलों का प्रभाव था। काले बादल दिन भर घुमड़ते रहे। शाम पांच बजे बाद बाद तेज हवाएं चली। करीब छह बजे हल्की बारिश शुरू हुई। शाम सात बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिस कारण तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। तापमान 39 से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश का मौसम बना रहेगा। बता दें कि जिले में 29 जून से मानसून सक्रिय है। जिले में शनिवार तक मानसून की बारिश महज 0.3 एमएम रिकॉर्ड की गई थी।
आजाद नगर में हाईवे पर भरा पानी...
आजाद नगर में हाईवे पर पानी भर गया। गली नंबर एक से लेकर गली नंबर चार तक हाईवे पर आधा से एक फुट तक पानी भरा रहा। देर रात तक पानी नहीं निकला। राजगढ़ रोड़ पर सपरा अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर पानी भरा रहा। महाबीर कालोनी में कुछ जगह पर जलभराव होने से लोगों को दुश्वारियां हुई।
विज्ञापन
बिजली गुल..
बारिश के बाद सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, सेक्टर 15, अर्बन इस्टेट, पीएलए, सेक्टर 9-11, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित कई कालोनियों में उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराते रहे। बिजली निगम का फोन लगातार व्यस्त आते रहे।
एक करोड़ तीन लाख यूनिट के पीक पर पहुंची डिमांड...
डिमांड एक करोड़ तीन लाख तक यूनिट तक पहुंच गई है। 8 जुलाई को इस मौसम की सबसे अधिक मांग थी। तीन जुलाई को बिजली की डिमांड 87.75 लाख, चार जुलाई को यह डिमांड 90 लाख 8 हजार यूनिट , 5 जुलाई को बिजली की डिमांड 97 लाख 81 हजार यूनिट थी। रविवार से बिजली की मांग में कमी आएगी।
खेती को होगा फायदा....
इस बारिश से बाजरा, ग्वार, कपास, धान सहित अन्य फसलों को फायदा होगा। जिले में सबसे अधिक एरिया कपास का है। दूसरा नंबर बाजरा तथा तीसरा नंबर ग्वार का है। कुछ एरिया में मूंग की खेती होती है। इन सभी फसलों को बारिश से लाभ पहुंचेगा।
अलर्ट के दिन भी रहा था सूखा
मौसम विभाग की ओर से मिली भविष्यवाणी के अनुसार 6 व 7 जुलाई को भारी बारिश का एलान किया गया था, जिसको लेकर प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने का पत्र भी जारी कर दिया था। इन दोनों दिन एक भी बूंद पानी नहीं बरसा।