फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clerk of Siwani tehsildar office arrested for taking a bribe of 50 thousand rupees

Hisar News: सिवानी तहसीलदार कार्यालय का लिपिक 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Clerk of Siwani tehsildar office arrested for taking a bribe of 50 thousand rupees
सिवानी/हिसार। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार शाम तहसीलदार कार्यालय सिवानी के लिपिक अनिल कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसकी भिवानी जिले के गांव कालोद में भूमि है, जिसे राजबाला पत्नी रत्न सिंह निवासी कालोद ने धोखे से अपने नाम करा लिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता ने सिविल न्यायालय, सिवानी में वाद दायर किया, जिसमें न्यायालय ने संबंधित भूमि पर स्टे आदेश जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन

उधर, राजबाला ने इसी जमीन का खाता विभाजन करवाने के लिए तहसील न्यायालय सिवानी में दावा दायर किया हुआ है, जिसकी सुनवाई नायब तहसीलदार सरजीत सिंह कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मांग की थी कि जब तक सिविल न्यायालय में मामला लंबित है, तब तक खाता विभाजन न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह इस संबंध में आदेश लागू करवाने के लिए लिपिक अनिल कुमार से मिला तो उसने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत की सत्यता परखने के बाद सतर्कता ब्यूरो ने ट्रैप टीम का गठन किया और सोमवार शाम लिपिक अनिल कुमार को रिश्वत लेते पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed