फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cleaning contract of five wards will end in two days, contractor reduced manpower

Hisar News: दो दिन बाद खत्म हो जाएगा सफाई का ठेका, ठेकेदार ने मैनपावर घटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleaning contract of five wards will end in two days, contractor reduced manpower
हिसार। शहर के 5 वार्डों की सफाई का ठेका दो दिन बाद खत्म हो जाएगा। ठेकेदार ने फील्ड में से मैनपावर भी घटा दी है। स्थिति यह है कि ठेकेदार के एरिया में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। उधर बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में सेक्टरवासियों ने सोमवार को बैठक की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो महिलाएं डस्टबिन लेकर निगम कार्यालय पहुंचेंगी। वहीं, निगम ने कचरा उठान वाली गाड़ियों के चक्कर बढ़ाकर चार कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रति माह 13.38 लाख रुपये का किया जाता है भुगतान
नगर निगम ने वार्ड 12 से 16 के सफाई का ठेका एक साल के लिए दिया हुआ है। इसकी एवज में ठेकेदार को प्रति माह 13.38 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। यह ठेका 15 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। इसके अलावा इसी ठेकेदार के पास डोर टू डोर कचरा उठाने का भी ठेका था, जो 30 नवंबर को खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

ठेकेदार के एरिया में पिछले एक माह से नहीं हुई सफाई
पार्षद अमित ग्रोवर ने सोमवार को सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, अर्बन स्टेट व मॉडल टाउन के सदस्यों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि ठेकेदार को दिए गए क्षेत्रों की गलियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। पिछले 1 माह से गलियों में सफाई नहीं हुई है। इसके लिए अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई सुधार नही है। इसके अलावा कूड़ा उठाने को लेकर भी हालात बदतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरों की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर से मिला प्रतिनिधिमंडल
ठेकेदार के एरिया में बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण और पीएलए के प्रधान सतपाल ठाकुर ने निगमायुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात की। श्योराण ने कहा कि पिछले करीब 15 दिनों से सेक्टरों में कूड़े का उठान नहीं हो रहा है, जिससे सेक्टरों में गंदगी फैली है। बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। निगमायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी सेक्टरों में सफाई के लिए एक-एक गाड़ी और बढ़ा दी जाएगी। इसके साथ ही रिक्शा से भी कचरे का उठान शुरू कराया जाएगा।
इसके अलावा ठेकेदार के एरिया में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए निगम प्रशासन ने सोमवार से वार्ड 12 से 16 में लगी 14 गाड़ियों के चक्कर दो से बढ़ाकर चार कर दिए। इस एरिया 8 ट्रैक्टर भी लगे हैं, जिनमें 2 ट्रैक्टर डोर टू डोर कचरा उठाने व 6 मिनी डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाने के कार्य मे लगे हैं।

मंत्री का दावा : इंदौर की तर्ज पर प्रदेश में लागू किया जा रहा स्वच्छता का मॉडल
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि इंदौर शहर की तर्ज पर ही प्रदेश में भी सफाई व्यवस्था को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्रदेश भी सफाई व्यवस्था के मामले में प्रदेश में विशेष पहचान बना सके। यह बात निकाय मंत्री ने इंदौर के दो दिवसीय दौरे से लौटने के बाद कही। उन्होंने बताया कि हम एक योजना बना कर हिसार शहर सहित पूरे प्रदेश के शहरों को स्वच्छता के मामले में अग्रणी शहर बनाने पर काम कर रहे हैं। हमारा दृढ़ निश्चय है कि हम अवश्य ही अपने मकसद में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed