फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Classmate stabbed a scissor in the chest of a class 10 student

हिसार: 10वीं कक्षा के छात्र के सीने में सहपाठी ने घोंपी कैंची, पीछे बैठ आरोपी कैंची से काट रहा था बाल, विरोध करने पर की वारदात

Fri, 25 Mar 2022 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

शहर के निजी स्कूल में कक्षा में पीछे बैठ आरोपी कैंची से बाल काट रहा था। विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Classmate stabbed a scissor in the chest of a class 10 student
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिसार शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के छात्र के सीने में सहपाठी ने क्लास रूम में ही कैंची घोंप दी। लहूलुहान हालत में छात्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन 16 साल के किशोर ने बताया कि वह शहर के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता हूं। दोपहर को क्लास रूम में सभी विद्यार्थी बैठे थे। कक्षा में अध्यापक नहीं था। सभी विद्यार्थी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे वाले बैंच पर बैठे सहपाठी ने कैंची निकाली और पीड़ित के बाल काटने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना और झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज की और कैंची से उसके सीने पर वार कर दिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में विद्यार्थी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई रविंद्र कुुमार ने बताया कि घटना का पता चलने के बाद नागरिक अस्पताल घायल के बयान लेने के लिए गए थे, लेकिन, वह वहां नहीं मिला। इसके बाद जांच अधिकारी को निजी अस्पताल भेजा गया। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed