{"_id":"5867fb644f1c1b3f7aeeb259","slug":"civil-hospital-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में चले थे लात-घूसे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में चले थे लात-घूसे, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
HOSPITAL SHIMLA
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दो दिन पहले दो पक्षों में लात-घूसे चलने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। उससे पहले दोनों पक्ष लाहौरिया चौक के पास झगड़कर अस्पताल पहुंचे थे।
लाहौरिया चौक पर झगड़ा होने के संबंध में नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस के हेडकांस्टेबल अशोक कुमार ने मिलगेट एरिया की विवाहिता वंदना और उसके भाई सचिन के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। इसके अलावा सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भिड़ने के मामले में सिटी थाना के एएसआई धर्मबीर सिंह ने वंदना, उसके भाई सचिन, पिता सुभाष चंद्र समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार वंदना की शादी चार साल पहले जवाहर नगर के कमल चुघ के साथ हुई थी। वह ससुरीलजनों से अनबन के चलते चार महीने से मायके में बैठी है। दोनों पक्षों में वीरवार को लाहौरिया चौक और फिर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में टकराव हो गया था। वहां अफरा-तफरी मच गई थी और पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी थी।