फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic

सातवें वेतन आयोग के हिसाब से रिवाइज होगी पेंशन, 59 विभागों से मांगी सूची

Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
civic
जनवरी 2016 से पहले के पेंशनर्स की पेंशन सातवें वेतन आयोग के हिसाब से रिवाइज होगी। इन पेंशनर्स के रिवाइज फार्म भरवाने के लिए वित्त विभाग की ओर से नगर निगम के वरिष्ठ लेखा अधिकारी यज्ञदत शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी ने 59 विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर लाभार्थी पेंशनर्स की सूची मांगी है ताकि उनके रिवाइज फार्म ऑनलाइन डायरी एप्लीकेशन पोर्टल पर अपलोड करवाए जा सकें। कमेटी सदस्यों के अनुसार पेंशनधारक अपने विभाग में जाकर खुद भी रिवाइज पेंशन का फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

31 जनवरी तक अपलोड करवाने हैं रिवाइज फार्म
वित्त विभाग की ओर से जिला स्तरीय कमेटी को इसी महीने की 31 जनवरी तक पेंशनधारकों के रिवाइज फार्म पोर्टल पर अपलोड करने की डेडलाइन दी गई है। 31 जनवरी तक फार्म अपलोड होने के बाद इन पेंशनधारकों की पेंशन सातवें वेतन आयोग के अनुसार रिवाइज करके लाभ दिया जाएगा। कमेटी के पास फिलहाल पेंशनधारकों का पुख्ता आंकड़ा नहीं है, इसलिए विभागाध्यक्षों से सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

अभी तक केवल चार विभागाध्यक्षों ने भिजवाई सूची
59 विभागाध्यक्षों में से अभी तक केवल चार विभागाध्यक्षों ने ही जनवरी 2016 से पहले के पेंशनधारकों की सूची जिला स्तरीय कमेटी के पास भिजवाई है। इनमें नहरी विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग और रोडवेज विभाग के विभागाध्यक्ष शामिल हैं। रोडवेज महाप्रबंधक ने 989 पेंशनधारकों की सूची दी है, इसमें से 579 के फार्म अपलोड नहीं हुए हैं। वहीं कृषि विभाग से 102, वन विभाग से 17 और नहरी विभाग से 60 कर्मचारियों की सूची दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त विभाग की ओर से जिला स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। हमने 59 विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर पेंशनधारकों की सूची मांगी है। जैसे जैसे सूची आएगी, वैसे ही रिवाइज फार्म अपलोड करवाते रहेंगे।
यज्ञदत शर्मा, वरिष्ठ लेखाधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed