फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic

नगर निगम ने एक साल के लिए बढ़ाया सिटी बसों का अनुबंध

Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
civic
नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में चल रही सिटी बसों का अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। इन बसों का अनुबंध 31 दिसंबर को खत्म हो गया था। अनुबंध बढ़ाने के साथ ही शहरवासियों को 5 से 10 रुपये में तीन रूटों पर सिटी बस की सुविधा मिलती रहेगी। गौरतलब है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा 31 दिसंबर 2018 को सिटी बसों का वर्क ऑर्डर दिया गया था। मगर सिटी बसों का परिचालन मार्च महीने में शुरू किया गया था।
विज्ञापन

तीन रूटों पर चल रहीं है चार सिटी बसें
इस समय बस स्टैंड से तीन रूटों पर चार सिटी बसें चलाई जा रही है। दो सिटी बसें बस स्टैंड से आजाद नगर रूट जबकि एक-एक कैंट और तोशाम रोड रूट पर चल रही हैं। इन बसों का परिचालन प्राइवेट ऑपरेटर्स के माध्यम से किया जा रहा है। हर महीने बस ऑपरेटर्स एक निर्धारित राशि निगम प्रशासन के पास जमा करवाते हैं। खास बात यह है कि इन सिटी बसों में बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक 5 रुपये जबकि इससे आगे 10 रुपये ही किराया लिया जाता है। वहीं, ऑटो चालक मामूली सी दूरी के भी 15 रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन

फरवरी में लगेगा 10 और सिटी बसों का टेंडर
इसके बाद फरवरी महीने में निगम प्रशासन द्वारा 10 और सिटी बसों का टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद शहर में 14 सिटी बसें हो जाएंगी। दस सिटी बस और चलने के बाद मुख्य चौक चौराहों पर बसों के बस स्टैंड की ओर से आने और जाने का समय भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों का मिला पूरा रिस्पांस
शहर में चल रही सिटी बसों को शहरवासियों का पूरा रिस्पांस मिल रहा है। सभी रूटों पर अच्छी खासी सवारियां सिटी बसों में सफर करती हैं। जिन रूटों पर सिटी बसें चल रही है, उन रूटों पर ऑटो चालकों की मनमानी भी कम हुई है। आजाद नगर रूट पर तो सिटी बसों की सफलता के कारण ऑटो चालकों ने किराया भी 15 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया है।

31 दिसंबर को सिटी बसों का अनुबंध खत्म हो गया था। मगर अब अनुबंध को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। फरवरी महीने में 10 और सिटी बसों का टेंडर लगाएंगे।
संदीप पूनिया, सीपीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed