{"_id":"5e0cee4f8ebc3e87dc406883","slug":"civic-hisar-news-rtk535173518","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरऑल रैंकिंग में 200 लीग अंकों में से हिसार को मिला सिर्फ एक अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरऑल रैंकिंग में 200 लीग अंकों में से हिसार को मिला सिर्फ एक अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की ओवरऑल रैंकिंग भी जारी की गई है। ओवरऑल रैंकिंग में हिसार को देशभर में 510वां रैंक मिला है। पहली व दूसरी तिमाही के 200 लीग अंकों में से शहर को मात्र एक अंक प्राप्त हुआ है। हालांकि, अभी तीसरी तिमाही का परिणाम जारी होना बाकी है। उसके बाद ओवरऑल रैंकिंग बनेगी। नगर निगम के अधिकारियों को उस रैंकिंग में बेहतर रैंक मिलने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की वेबसाइट पर चार हजार से अधिक शहरों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया है, उनमें से सिर्फ 198 शहर ही ऐसे हैं, जिनके 1 अंक से ज्यादा नंबर है। बाकी सभी के 1 नंबर ही दर्शाए गए हैं।
पहली बार तिमाही के अनुसार जारी हुआ परिणाम
स्वच्छता सर्वेक्षण में ऐसा पहली बार हुआ है, जब परिणाम तिमाही के अनुसार जारी किया गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक पहली व दूसरी तिमाही में 200 लीग अंक रखे गए हैं। इनमें से हिसार को सिर्फ 1 अंक ही क्यों मिला, इसको लेकर अधिकारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। सिर्फ एक अंक मिलने की बात संज्ञान में आने के बाद निगम के अधिकारियों ने मुख्यालय स्तर पर भी पता लगाने के लिए संपर्क किया।
डंपिंग प्वाइंट्स हटाने के बाद के फोटो अपलोड करने में जुटे अधिकारी
इस समय नगर निगम के अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित डाटा को ऑनलाइन अपलोड करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को निगम की स्वच्छता शाखा के एएसआई सुरेंद्र हुड्डा, सिटी टीम लीडर जसबीर कुंडू, एएसआई रोहित सोनी व एएसआई संदीप कुमार की टीम ने उन स्थानों का दौरा किया, जहां से डंपिंग प्वाइंट्स को हटाया गया था। इन डंपिंग प्वाइंट्स को हटाने के बाद की स्थिति के फोटो एप पर अपलोड किए गए।
विज्ञापन
26 में से 22 डंपिंग प्वाइंट्स किए खत्म
नगर निगम के सिटी टीम लीडर जसबीर कुंडू ने बताया कि शहर में 26 डंपिंग प्वाइंट्स बने हुए थे। इनमें से 22 डंपिंग प्वाइंट्स को फिलहाल खत्म कर दिया गया है। इनमें मुख्य रूप से कैमरी रोड पर सोनी अस्पताल के सामने, जिंदल चौक, पीएलए कम्यूनिटी सेंटर के पास, सीएमसी अस्पताल के पास, जिंदल पार्क के सामने स्थित डंपिंग प्वाइंट्स शामिल हैं।
3500 से अधिक शहरों को सिर्फ एक ही अंक मिलने का मामला संज्ञान में आया है। लीग अंकों में से हिसार को सिर्फ 1 अंक क्यों मिला है, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।
रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम।