फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civic

पहली तिमाही में हिसार को 76वां तो दूसरी तिमाही में मिला 111वां रैंक

Wed, 01 Jan 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
civic
केंद्रीय शहरी आवास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की लीग रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें 1 लाख से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में हिसार को देशभर में पहली तिमाही में 76वां जबकि दूसरी तिमाही में 111वां रैंक मिला है। हिसार प्रदेश में पहली तिमाही में आठवें जबकि दूसरी तिमाही में छठे नंबर पर रहा है। पहली तिमाही में वेलीडेशन से पहले हिसार का स्कोर 1248.35 रहा है, जबकि वेलीडेशन के बाद 979.74 स्कोर रहा। वहीं, दूसरी तिमाही में वेलीडेशन से पहले 1279.5 स्कोर है जबकि वेलीडेशन के बाद 944.64 स्कोर रहा है। पहली तिमाही अप्रैल से जून जबकि दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर तक की है।
विज्ञापन

ऑनलाइन डाटा सबमिट करवाने पर मिली रैंकिंग
निगम अधिकारियों के अनुसार यह रैंकिंग ऑनलाइन डाटा सबमिट करवाने पर मिली है। ऑनलाइन पोर्टल पर निगम अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, वेस्ट जनरेशन, होम कंपोस्टिंग, सार्वजनिक शौचालयों की मेंटेनेंस से लेकर शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता के आंकड़ों को सब्मिट करवाया गया था। अब अक्तूबर से दिसंबर की तिमाही का परिणाम भी जारी किया जाएगा। इसके बाद जनता का फीडबैक लिया जाएगा। उसके बाद ओवर ऑल रैंकिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यह रहे नकारात्मक पहलू
नगर निगम के पास फिलहाल सफाई कर्मचारियों की काफी कमी है। निगम में नियमित व अनुबंधित 650 सफाई कर्मचारी है जबकि शहर की आबादी के अनुसार एक हजार से अधिक सफाई कर्मी चाहिए। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी अभी तक नहीं बन पाया है। इस कारण कचरा निस्तारण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। होम कंपोस्टिंग भी पर्याप्त संख्या में नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह किए जा रहे सुधार के प्रयास
निगम प्रशासन ने इसमें सुधार के लिए भी प्रयास किए हैं। निगम सात वार्डों की सफाई ठेके पर देने की तैयारी में है। इन वार्डों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठेकेदार संभालेगा। बाद में निगम प्रशासन इन वार्डों में लगे नियमित व अनुबंधित सफाई कर्मियों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर देगा। इससे वहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ जाएगी।
हांसी को पहली तिमाही में 40वां, दूसरी में 37वां रैंक मिला
50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले शहरों में हांसी को पहली तिमाही में 40वां रैंक मिला है जबकि दूसरी तिमाही में 37वां रैंक मिला है। 25 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले शहरों में बरवाला को पहली तिमाही में 85वां रैंक जबकि दूसरी तिमाही में 78वां रैंक मिला है। इसके अलावा 25 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में उकलाना को पहली तिमाही में 117वां जबकि दूसरी तिमाही 318वां रैंक मिला है। वहीं, नारनौंद को पहली तिमाही में 147वां जबकि दूसरी तिमाही में 79वां रैंक हासिल हुआ है।

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम ने बनाई विशेष प्लानिंग
वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के फीडबैक कार्यक्रम को लेकर अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में सफाई शाखा, सीपीओ ब्रांच, तहबाजारी व बागवानी ब्रांच के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को लेकर अलग अलग ड्यूटियां लगाई। साथ ही उनकी उनके स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जवाबदेही तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed