फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   city Thana road hisar, Nagar nigam hsiar, Hisar

तीन साल पहले बनी सड़क का दोबारा टेंडर

Mon, 26 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 26 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
city Thana road hisar, Nagar nigam hsiar, Hisar
रोड - फोटो : अमर उजाला

सिटी थाना रोड मौरी गेट सड़क को तीन साल में दोबारा तोड़कर बनाए जाने का आरोप है। मामले की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से की है। शिकायत के बाद नगर निगम एक्सईएन रामजीलाल व एमई प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर शिकायतकर्ता से भी बात की है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा नहीं की यह सड़क तीन साल पहले बनी है नियमों के अनुसार टूटी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं शिकायतकर्ता अशोक जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पठाना मोहल्ला मौरी गेट रोड तीन साल पहले एक पार्षद के ठेकेदार बेटे ने बनाई थी। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले उस पर घटिया सामग्री लगाई गई, जिससे रोड धंस गई। अब हालात ऐसे हैं कि तीन साल पहले बने रोड को ही दोबारा उखाड़कर ठीक करने की बजाए उसकी टाइलें उखड़वाकर और कहीं लगवाई जा रही हैं और दोबारा उसका टेंडर लगाकर काम करवाया जा रहा है। अशोक जैन ने कहा है कि यह तो जनता के पैसों को ठेकेदारों को लुटाना है। उन्होंने मामले को लेकर निगम अधिकारियों से भी बात की। इसके बाद निगम के एक्सईएन रामजीलाल व एमई प्रवीन खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगर ऐसा हुआ है तो गलत करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एक्सईएन बोले
एक्सईएन रामजीलाल ने मौके पर शिकायतकर्ता को कहा कि वहां से कंडम टाइलें उखाड़ी गईं हैं। इन टाइलों का सही यूज किया जा रहा है। सुंदर नगर में सड़क के दोनों तरफ पड़े कच्चे एरिया को पक्का किया जा रहा है। अगर इनको उखाड़कर स्टोर में रखते तो क्या फायदा, वहां पड़ी पड़ी ये खराब हो जाती। लोगों की मांग थी जिसके आधार पर वहां की सड़कों के दोनों तरफ पड़े कच्चे हिस्से में ये टाइलें बिछाकर पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई घटिया सामग्री नहीं लगाई गई। पानी की पाइप लीकेज के कारण कहीं सड़क धंसी होगी। रही बात सड़क बनाने की तो पांच साल पहले सड़क बनी थी। लोगों की डिमांड पर ही सड़क बनाई जा रही है। अब कौन ठेकेदार काम कर रहा है ये जानकारी नहीं।
- कमला बंसल, पार्षद वार्ड 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed