फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City residents received development projects worth Rs 2 crore

Hisar News: शहरवासियों को मिली 2 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
City residents received development projects worth Rs 2 crore
हिसार। नलवा के विधायक रणधीर पनिहार और मेयर प्रवीण पोपली ने करीब 2 करोड़ 9 लाख रुपये की छह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि वार्ड 17 में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से जुनेजा क्लिनिक से एचबीसी और पीएलए सेक्टर तक बिटुमिन रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड 17 के विभिन्न पार्कों के नवीनीकरण कार्यों पर भी करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड 18 में माल कॉलोनी, लक्ष्मी विहार और नंद विहार में लगभग 49.84 लाख रुपये की लागत से आईपीबी सड़कों का निर्माण होगा। आनंद विहार कॉलोनी में हनुमान मूर्ति से रूबी के घर तक लगभग 31.32 लाख रुपये से आईपीबी सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। शिवाजी कॉलोनी में गली नंबर 3 से गली नंबर 4 तक लगभग 29.56 लाख रुपये की लागत से नई आईपीबी सड़कों का निर्माण होगा। इसके साथ ही वार्ड 19 में आजाद नगर के विभिन्न स्थानों पर आईपीबी सड़कों के निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिन पर लगभग 49.04 लाख रुपये की लागत आएगी।इस अवसर पर पार्षद सत्यवान पान्नू, एक्सईएन अमित कौशिक माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed