{"_id":"673cf6621dce8fcc510939e6","slug":"city-council-served-notice-to-vacate-the-site-of-the-historical-fort-hisar-news-c-21-hsr1020-508374-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऐतिहासिक किले की जगह खाली कराने के लिए नगर परिषद ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऐतिहासिक किले की जगह खाली कराने के लिए नगर परिषद ने थमाए नोटिस
Wed, 20 Nov 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक किले के समीप नोटिस देते हुए नगर परिषद की तकनीकी शाखा के कर्मचारी।
हांसी। ऐतिहासिक किले की जमीन पर बसे 192 परिवारों को अब जगह खाली करने के लिए नोटिस देने का काम शुरू हो गया। नोटिस देकर उन्हें एक सप्ताह में जगह खाली करने के लिए कहा जा रहा है। इन परिवारों को बरवाला रोड पर बनाए गए मकानों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
नोटिस नगर परिषद की तरफ से दिए जा रहे हैं। इन्हें देने के लिए नगर परिषद के तकनीकी अधिकारियों की टीम को जिम्मा दिया गया है। यह काम बीते सप्ताह से शुरू किया गया था। अब तक 130 परिवारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। बाकी परिवारों को आगामी दिनों में नोटिस दिए जाएंगे। अब तक करीब आठ मकान खाली मिले हैं। ये परिवार यहां से पहले ही किसी अन्य जगह पर पुनर्वास कर चुके हैं। इन खाली मकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद परिवारों को जगह खाली करनी होगी। वहीं इनके पुनर्वास के लिए बरवाला रोड पर मकान भी तैयार हो गए हैं।
कई लोग छोड़ चुके हैं जगह
करीब छह वर्ष पहले नगर परिषद ने सर्वे किया था। तब यहां पर 192 में से 163 कब्जाधारी ही मिले थे। 29 परिवार यहां से शिफ्ट कर चुके थे। बता दें ऐतिहासिक किले की जमीन पर करीब 65 वर्षों से लोगों ने अवैध कब्जे कर अपने घर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार ने इन्हें हटाने के लिए अभियान भी चलाया था। लेकिन यहां से अवैध कब्जे नहीं हटे। मामले को लेकर पुरातत्व विभाग ने हाईकोर्ट में वर्ष 2012 में केस दायर कर दिया। हाईकोर्ट ने इनके पुनर्वास को लेकर आदेश दिए थे। जिसके तहत बरवाला रोड पर कुलाना में 48 कनाल 1 मरला जमीन चिह्नित की गई थी। यह जगह कृषि विभाग की थी जिसे खंड विकास एवं पंचायत विभाग को दिया गया था। निर्माण कार्य पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने किया था। अब निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी
लोगों को यहां से शिफ्ट करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात की थी। तब लोगों ने शहर से दूर बरवाला रोड पर बने इन मकानों में जाने से मना कर दिया था। लोगों ने अधिकारियों को ढाणी कुंदनापुर रोड में हाउसिंग बोर्ड की तरफ से बनाए गए फ्लैट में शिफ्ट करने के लिए कहा था। लेकिन इसके लिए अनुमति नहीं मिली थी।
उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार किले की जमीन पर बसे लोगों को नोटिस दिया जा रहा है। उन्हें मकानों को खाली करने के लिए कहा जा रहा है।- डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद