फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   City administration sets out to spruce up streets; ADC faces a barrage of complaints.

Hisar News: गलियां संवारने उतरी शहर की सरकार, एडीसी के सामने लगी शिकायतों की झड़ी

Thu, 06 Aug 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
City administration sets out to spruce up streets; ADC faces a barrage of complaints.
हांसी निरीक्षण के दौरान सफाई संबंधित व अन्य समस्याएं सुनते हुए डीएमसी लक्षित सरीन। संवाद
हांसी। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में नगर परिषद की तरफ से बुधवार को वार्ड नंबर 1, 5, 16, 19 एवं 24 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एडीसी एवं जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) लक्षित सरीन ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने उनके सामने सफाई व सीवरेज व्यवस्था से संबंधित शिकायतें रखीं।
विज्ञापन

वार्ड 19 के पार्षद रमेश सिसोदिया उनके साथ रहे। उन्होंने वार्ड में बने अवैध कचरा पॉइंट के बारे में डीएमसी को बताया। इसके बाद डीएमसी ने वहां सफाई अभियान चलवाया। डीएमसी ने अमर मार्केट में कचरा फैला मिलने पर उन्होंने दुकानदारों को कचरा डस्टबिन में एकत्रित करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर खुले में कचरा फेंका तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ वहां खाली प्लॉट में फैले कचरे को लेकर अधिकारियों को प्लॉट धारकों को नोटिस जारी करने के लिए कहा। ताकि प्लॉट मालिक वहां चहारदीवारी करवाएं जिससे खुले में कचरा नहीं फैलेगा। अभियान के दौरान वार्डों की मुख्य सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों व नालियों की विशेष रूप से सफाई करवाई गई। नालियों में जमा गाद और कचरे को निकालकर उसका तुरंत उठान सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक
सरीन ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग देना चाहिए। नागरिकों से अपील है कि घरों का कचरा निर्धारित समय पर नगर परिषद के कचरा संग्रहण वाहनों को ही दें। खुले स्थानों, नालियों या सड़कों पर कचरा न फेंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed