फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CITU will encircle the mini secretariat on June 27

प्रवासी मजदूरों के लिए सरकारी पक्के मकान बनाने की मांग को लेकर सीटू 27 जून को लघु सचिवालय का करेगी घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CITU will encircle the mini secretariat on June 27
हिसार। सेक्टर 16-17 में झुग्गियों में आग लगने के मामले में सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) 27 जून को लघु सचिवालय का घेराव करेगी। इस दौरान वह प्रवासी मजदूरों के लिए सरकारी पक्के मकान बनवाने की मांग को जोरशोर से उठाएगी। यूनियन की मानें तो इस मौके पर ही सेक्टर 16-17 में झुग्गियां जलने से बेघर हुए प्रवासी मजदूरों के पुनर्वास को लेकर फैसला लेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 11 जून को सेक्टर 16-17 में विश्वासपुरम के पास स्थित झुग्गियों में आग लगने से 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं थी। इसके बाद विभिन्न संगठनों सहित शहरवासी इन लोगों की मदद के लिए आगे आए और इनके लिए दोबारा से झुग्गियां बनाकर देने का फैसला किया। जिला प्रशासन ने भी इन्हें आर्थिक मदद देने की घोषणा की। मगर, यहां इस बात को लेकर विवाद हो गया कि इन्हें दोबारा से कहां बसाया जाए। पहले विश्वास कॉलोनी व बाद में सेक्टरवासी इन्हें दोबारा से उसी जगह पर बसाने का विरोध करने लगे। इसे देखते हुए इन्हें किसी अन्य जगह पर बसाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी कि तभी सीटू झुग्गीवासियों के समर्थन में खड़ी हो गई। सीटू ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि अगर इन प्रवासी मजदूरों को पक्के सरकारी मकान बनने से पहले यहां से हटाया गया तो यूनियन इसका पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन

नई झुग्गियां बनाने का काम जारी
उधर, बेघर हुए लोगों के लिए साउथ बाईपास के किनारे नई झुग्गियां बनाने का काम जारी है। यहां करीब 20 झुग्गियां बनाई जानी है। हालांकि अभी सभी झुग्गीवासी यहां बसना नहीं चाहते। संगठनों की मानें तो इस जगह के अलावा झुग्गियां बनाने के लिए और जगह भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यूनियन 27 जून को लघु सचिवालय पर जिलास्तरीय प्रदर्शन करेगी। इस दौरान वह प्रवासी मजदूरों के लिए अधिनियम 1979-81 के तहत सरकारी पक्के मकान बनाकर देने की मांग करेंगे।
कामरेड सुरेश, जिला सचिव, सीटू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed