फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CIA arrested two more accused associated with the gang

Hisar News: सीआईए ने गैंग से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

Thu, 06 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 06 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested two more accused associated with the gang
हिसार। जिले के चौधरीवास गांव के पास 11 जनवरी की शाम सवा सात बजे रोहतक की स्पेशल टास्क फोर्स और लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गाें के बीच हुई मुठभेड़ मामले में सीआईए ने गैंग से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में भिवानी जिले के सचिन और सोनीपत के अक्षय को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में सोनीपत के खेवड़ा निवासी यश, गोरछी निवासी प्रदीप और बासड़ा निवासी संदीप को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद रोहतक एसटीएफ के निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया था कि टीम 5 जनवरी को भिवानी जिले के खरक गांव में जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के मामले में शामिल आरोपियों का पीछा करते हुए चौधरीवास के पास पहुंची थी। गोरछी मार्ग पर एक कार में सवार तीन बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली यश के पैर पर लगी और उसे वहीं दबोच लिया, जबकि कार सवार उसके साथी चौधरीवास निवासी प्रदीप व संदीप भाग गए थे। पूछताछ में यश ने बताया था कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा के लिए काम करता है। रोहित के कहने पर ही उसने भिवानी के खरक गांव में शराब ठेकेदार पर गोली चलाई थी। पकड़े गए दोनों आरोपी भी लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं।द
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed