फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CIA arrested three criminals with 3 pistols and 15 cartridges

Hisar News: सीआईए ने 3 पिस्तौल, 15 कारतूस के साथ तीन बदमाशों को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested three criminals with 3 pistols and 15 cartridges
सीआईए की गिरफ्त में आए बदमाश। 
हिसार। सीआईए टीम ने मंगलवार रात तीन बदमाशों को 3 पिस्तौल और 15 कारतूस के साथ काबू किया। पुलिस ने इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक कर्ण सिंह ने बताया कि सेक्टर 3-5 के फ्लाईओवर के पास से पुलिस को देखकर असहज हुए दो युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका। उन्होंने अपना नाम मुलतानी चौक एरिया निवासी साहिल और बड़वाली ढाणी निवासी पवन बताया। तलाशी लेने पर साहिल के पास एक पिस्तौल व 6 कारतूस और पवन के पास एक पिस्तौल व 5 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा सीआईए टीम ने 14 अप्रैल को नई सब्जी मंडी में शेड के नीचे भारत नगर निवासी अजय उर्फ बोच को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के मामले में तेलियान पुल निवासी सावन उर्फ हाथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed