{"_id":"676846662a87f0ccba0021a2","slug":"childrens-vaccination-campaign-starts-today-hisar-news-c-21-hsr1005-530122-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज से शुरू होगा पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान, छह टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज से शुरू होगा पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान, छह टीमें गठित
Sun, 22 Dec 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस वर्ष टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों के लिए सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। यह अभियान 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
प्रत्येक टीम में एक एएनएम, आशा कार्यकर्ता और बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात होंगी। मेडिकल ऑफिसर डॉ. परमजीत शिविर के इंचार्ज होंगे। टीमें प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण करेंगी। आशा वर्कर घरों में जाकर अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करेंगी। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक टीके लगाए जाएंगे। यह टीकाकरण शिविर उन बच्चों के लिए होगा जिनको इस वर्ष में अभी तक टीका नहीं लगा।
शिविर के दौरान नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को इम्यूनाइजेशन के टीके लगाए जाएंगे। वहीं, अभिभावक भी अपने बच्चों को इन शिविरों में ले जाकर टीकाकरण करवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरक्षण के लिए टीके लगाए जाते हैं। इससे बच्चों के शरीर की रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
टीकाकरण से बच्चों में कई संक्रामक बीमारियों की रोकथाम होती है। साथ ही उनके स्वास्थ्य के स्तर में सुधार होता है। इनमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को काली खांसी, गल घोटू, दिमागी बुखार, टिटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया और टीबी आदि बीमारियों के रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाता है।
सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। जिन बच्चों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है वे शिविर में आकर टीकाकरण करवा सकते हैं। - डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, हांसी।