फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Child sexual abuse case: CBI team questioned Praveen for 5 hours in Nahla

बाल यौन उत्पीड़न मामला : नहला में सीबीआई की टीम ने प्रवीण से 5 घंटे की पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Child sexual abuse case: CBI team questioned Praveen for 5 hours in Nahla
भूना। सीबीआई दिल्ली की टीम मंगलवार को गांव नहला में प्रवीण कुमार के घर पहुंच गई। लगातार 5 घंटे तक लंबी पूछताछ करके टीम ने प्रवीण का मोबाइल फोन व सिम कब्जे में ले लिया। प्रवीण ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न और शोषण का आरोपी है। सीबीआई टीम की पूछताछ में प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका यूट्यूब चैनल किसी ने हैक करके अश्लील सामग्री को प्रसारित किया है, जबकि इस मामले में वह बिल्कुल निर्दोष है। सीबीआई ऑफिसर तरुण गोड़ कई घंटों की पूछताछ के बाद दिल्ली लौट गए। टीम में सिविल वर्दी में कुल 7 लोग शामिल थे, लेकिन उन्होंने सीबीआई लोगो की जैकेट पहनी हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीबीआई की टीम ने अचानक प्रवीण कुमार के घर की घेराबंदी कर दी। घर के अंदर और बाहर किसी के आने.जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। सीबीआई टीम सदस्यों की सिविल वर्दी होने के कारण नहला के कुछ लोगों ने पुलिस की 112 नंबर गाड़ी को फोन किया। भूना थाना की 112 नंबर गाड़ी के इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि प्रवीण कुमार के घर जांच करने आए लोग दिल्ली सीबीआई के सदस्य थे, जिन्होंने लगातार प्रवीण से घर के अंदर यूट्यूब चैनल पर बाल यौन शोषण, अश्लील वीडियो से संबंधित पूछताछ की। प्रवीण ने सीबीआई को बताया कि वह बिल्कुल निर्दोष है और गांव में दूध की डेयरी चला परिवार का पालन पोषण कर रहा है। मगर वह यूट्यूब चैनल बनाकर अपनी और परिवार के लोगों की वीडियो कभी कभार मनोरंजन के लिए डालता था। उसका यूट्यूब चैनल किसी ने हैक किया हुआ है। सीबीआई टीम प्रवीण कुमार ढिल्लों के मोबाइल व सिम को कब्जे में लेकर दिल्ली चली गई। इस संबंध में 112 पुलिस इंचार्ज ने सीबीआई जांच अधिकारी तरुण गोल्ड से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि प्रवीण कुमार पुत्र लख्मी चंद गांव नहला के नाम यूट्यूब पर चैनल है, जिसमें अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही थी। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, जिनमें प्रवीण कुमार शामिल है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना अध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि नहला में मंगलवार को सीबीआई की टीम आई थी। प्रवीण नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज है उसी को लेकर पूछताछ की है और नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed