फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister will discuss pre-budget with progressive farmers and agricultural scientists at HAU today

Hisar News: मुख्यमंत्री आज प्री-बजट पर एचएयू में प्रगतिशील किसानों व कृषि वैज्ञानिकों से करेंगे चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will discuss pre-budget with progressive farmers and agricultural scientists at HAU today
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन एचएयू में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एचएयू में प्री बजट पर कृषि वैज्ञानिकों व प्रगतिशील किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद बागवानी क्षेत्र से जुड़े एफपीओ से बातचीत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एग्री टूरिज्म सेंटर फेस टू का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर कृषि, पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा मौजूद रहेंगे। वहीं, सीएम की सुरक्षा के मद्देजनर जिलाधीश ने 2 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर यह परिचर्चा विशेष महत्वशाली रहेगी। एसडीएम ज्योति मित्तल ने बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीएम करीब 50 से अधिक किसानों से रूबरू होकर फीडबैक व सुझाव लेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री के दौरे के चलते पुलिस अधीक्षक ने एएचयू में सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। कार्यक्रम स्थल और आसपास के एरिया की जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस ने एचएयू चार नंबर गेट व कार्यक्रम स्थल के पास बैरिकेड्स लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed